एक्सप्लोरर

नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

MLC चुनाव में हार के बाद आनंद मोहन ने संजय झा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को CM पद से हटाने से जनता नाराज है और NDA को इसका नुकसान हो रहा है.

बिहार में MLC चुनाव के नतीजों के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधा है. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार की मेहनत से खड़ी हुई पार्टी को मौजूदा नेतृत्व बर्बाद कर रहा है. आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार को हटाने के फैसले को भी NDA के लिए नुकसानदेह बताया.

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद JDU से सांसद हैं, जबकि उनके बेटे चेतन आनंद पार्टी के विधायक हैं. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया.

यह भी पढ़ें- 'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

‘नीतीश के नाम पर मिला था जनता का मैंडेट’

आनंद मोहन ने कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था. जनता ने उनके नाम पर NDA को समर्थन दिया था. अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के कारण लोग नाराज हैं. उनके मुताबिक, जनता चुनावों में NDA को हराकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है. उन्होंने आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार MLC उपचुनाव और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि MLC चुनाव में भी NDA आठ में से पांच सीट हार गया.

‘नकली लीडर पार्टी को कर रहे बर्बाद’

आनंद मोहन ने JDU के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी चार में से सिर्फ एक MLC सीट जीत सकी. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने सोशल इंजीनियरिंग और मेहनत से पार्टी खड़ी की थी, लेकिन मौजूदा नेतृत्व उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है. उन्होंने कहा कि राजपूत बहुल इलाकों में JDU ने एक ही जाति के दो उम्मीदवार उतारे. इससे पार्टी को नुकसान हुआ. आनंद मोहन ने कहा कि हार की जिम्मेदारी नेतृत्व को लेनी होगी. उन्होंने मौजूदा नेतृत्व को ‘नकली लीडर’ तक कह दिया.

तिरहुत और सारण में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन

MLC चुनाव में तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक सीट पर JDU की हार को लेकर भी आनंद मोहन चर्चा में हैं. उन्होंने दोनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन किया था और दोनों उम्मीदवार जीत गए. उन्होंने कहा कि अगर JDU इन सीटों पर उनकी वजह से हारी है तो वे क्या कर सकते हैं?

अनंत सिंह के समर्थन में भी उतरे

आनंद मोहन ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के पक्ष में भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के साथ जो हो रहा है, वह गलत है. इससे JDU को और नुकसान होगा. उन्होंने याद दिलाया कि 2024 में नीतीश कुमार के NDA में लौटने के समय अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनके बेटे चेतन आनंद ने RJD के खिलाफ जाकर सरकार बनाने में मदद की थी. उन्होंने कहा कि उस समय दोनों विधायकों का समर्थन अहम था.

यह भी पढ़ें- विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget