एक्सप्लोरर

...तो ऐसे होगा क्राइम कंट्रोल! बिहार के DGP ने दिए 6 'S' के मूल मंत्र, हर 'वर्दीधारी' जान ले ये बात

Bihar News: प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसे और मजबूत हो, पुलिसिंग कैसे बेहतर हो इसको लेकर डीजीपी ने अपने मूल मंत्र दिए हैं. सोमवार को डीजीपी ने सीएम नीतीश से मुलाकात भी की है.

Bihar DGP Alok Raj Tips: किसी भी राज्य में क्राइम कंट्रोल कैसे हो यह सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसी क्रम में बिहार के नए डीजीपी आलोक राज ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही इस पर पूरा ध्यान दिया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसे और मजबूत हो, पुलिसिंग कैसे बेहतर हो इसको लेकर डीजीपी आलोक राज ने अपने पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को 6 'स' (6 'S') के मूल मंत्र दिए हैं. सोमवार (02 सितंबर) को इसके बारे में बताया गया है.

एक-एक नीचे पढ़ें 6 'स' के मूल मंत्र

समयः घटना के बाद रिस्पांस टाइम जितना कम, पुलिस की कार्रवाई उतनी अच्छी.
सार्थक: पुलिस की कार्रवाई सार्थक हो, जो नजर आए. अपराधियों में खौफ दिखाई दे.
संवेदनशीलः पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील हो. जनता की बातों को सुनें और उचित कार्रवाई करें.
शक्तिः पुलिस सशक्त नहीं होगी तो अपराधियों के बीच कानून का डर नहीं रहेगा. कानून की शक्ति से अपराधी डरें.
सत्यनिष्ठाः पुलिस सत्यनिष्ठ हों तथा अपनी कार्रवाई के प्रति ईमानदार होगी तभी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाएगी.
स्पीडी ट्रायलः समय से जांच कर आरोप-पत्र दाखिल करें और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाएं.

इसके साथ ही कहा गया है कि बिहार पुलिस का फोकस हमेशा निर्धारित समय सीमा में अपराध को रोकना एवं पता लगाना रहा है. ऐसे में इसे भविष्य में और तीव्र गति से करने में पुलिस महानिदेशक की ओर से दिए गए 6 'स' मूलमंत्र सफल साबित होंगे. 

डीजीपी ने त्वरित कार्रवाई के महत्व पर बल देते हुए अपने सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है. कहा गया है कि समय पर की गई पुलिस कार्रवाई न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद करती है बल्कि जनता के बीच पुलिस पर विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करती है.

सीएम नीतीश कुमार से भी मिले आलोक राज

वहीं दूसरी ओर नए डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक राज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है. बीते सोमवार (02 सितंबर) को सीएम नीतीश से उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की. गुलदस्ता दिया. बता दें कि आलोक राज सीएम नीतीश के करीबी भी माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Mpox: 'मंकीपॉक्स' को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, 21 दिनों में विदेश से आए यात्रियों की जानकारी जुटाने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget