एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में नेपाली श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 35 लोग घायल

Samastipur Road Accident: हादसे के बाद बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है. बताया गया है कि कि नेपाल से श्रद्धालु झारखंड के देवघर जिले में पूजा करने जा रहे थे.

Nepali Pilgrims Injured In Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में मुसरीघरारी क्रॉसिंग के पास नेपाल से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. रविवार (25 अगस्त) की सुबह पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 35 नेपाली श्रद्धालु घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. 

नेपाल की बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया, "यह घटना रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मुसरीघरारी क्रॉसिंग के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेपाल की बस को पीछे से एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस पलट गई और कम से कम 35 नेपाली यात्री घायल हो गए"

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसे यात्रियों को बचाया. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि केवल दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया. बाद में इलाज के बाद उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गR.

बस और ट्रक दोनों जब्त- पुलिस अधिकारी

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नेपाल से श्रद्धालु झारखंड के देवघर जिले में पूजा करने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

बता दें कि बिहार में आए दिन तेज रफ्तार के कहर से बड़ी सड़क दुर्घटना हो रही है. सड़क सुरक्षा नियम के पालन की अपील के बावजूद वाहन चालकों पर इसका कोई असर नहीं होता. आए दिन लोग इस तरह के हादसे का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः मोबाइल ने डाल दी खतरे में जान!, मोतिहारी में छात्र के पेट से निकला चाकू, नेलकटर और चाबी का गुच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget