एक्सप्लोरर

Bihar Municipal Elections: 489 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, 538 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Bihar Municipal Elections: बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए आज 489 केंद्रों पर मतदान शुरू. 26 जिलों में 538 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद होगी. 30 जून को मतगणना होगी.

Bihar Municipal Elections: बिहार में आज 42 नगर निकायों के आम और उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी. कुल 26 जिलों के 489 मतदान केंद्रों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं फर्जी मतदान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

इस चुनाव में कुल 136 पदों के लिए मतदान हो रहा है. जिनमें वार्ड पार्षद के 121, उप मुख्य पार्षद के 8 और मुख्य पार्षद के 7 पद शामिल हैं. इनमें से 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि 3 पदों पर हाईकोर्ट के आदेश के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

पटना जिले के खुसरूपुर और नौबतपुर नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, वहीं विक्रम नगर पंचायत का कार्यकाल 20 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए वहां भी चुनाव कराए जा रहे हैं.

पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल और महेशी नगर पंचायत और रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में भी कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कराया जा रहा है. साथ ही कई अन्य नगर परिषदों और नगर पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं.

महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ी

इस बार चुनाव में कुल 538 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 296 महिलाएं और 242 पुरुष उम्मीदवार हैं. यानी महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है. जो नगर निकाय चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.

चुनाव में कुल 3,79,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1,97,129 पुरुष, 1,82,539 महिलाएं और 12 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है.

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पहली बार ई-वोटिंग की सुविधा भी दी है. जिन मतदाताओं ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आज सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग के माध्यम से वोट डाल सकते हैं.

30 जून को होगी मतगणना

आज जारी मतदान की मतगणना आगामी 30 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसी दिन यह तय हो जाएगा कि जनता ने किस उम्मीदवार को जीत का ताज पहनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget