एक्सप्लोरर

बिहार: PMCH में हुई थी रेप पीड़िता की मौत, अब NHRC का बिहार सरकार और DGP को नोटिस जारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि यदि खबर की विषय-वस्तु सत्य है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है. दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है.

Bihar News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार सरकार (Bihar Government) और राज्य के पुलिस प्रमुख को उन खबरों पर नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि पटना के पीएमसीएच (PMCH) में दम तोड़ने वाली एक रेप पीड़िता अस्पताल में बिस्तर दिए जाने से पहले कथित तौर पर कई घंटों तक एंबुलेंस में पड़ी रही. इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

एनएचआरसी ने सोमवार (02 जून, 2025) को एक बयान में कहा कि नौ वर्षीय लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर जिले में "दरिंदगी" की गई और उसे 30 मई को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया. यदि खबर की विषय-वस्तु सत्य है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है.

रिपोर्ट के लिए दो सप्ताह का दिया गया समय

एनएचआरसी की ओर से कहा गया कि इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. जारी नोटिस में बताया गया है कि एनएचआरसी ने मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि एक जून को बलात्कार और क्रूर हमले की शिकार नौ वर्षीय लड़की की पीएमसीएच (पटना) में मौत हो गई. कथित तौर पर वह इलाज के लिए अस्पताल में बिस्तर मिलने से पहले कई घंटों तक एंबुलेंस में पड़ी रही.

बयान में यह भी कहा गया कि एक जून को मीडिया में आई खबर के अनुसार, अपराधी ने पहले भी 12 वर्षीय एक अन्य लड़की के साथ ऐसा ही अपराध किया था और उसे मारने का प्रयास किया था. बता दें कि इस घटना को लेकर विपक्ष की ओर से भी सरकार पर हमला किया गया है. तेजस्वी यादव ने भी बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में क्या रिपोर्ट दी जाती है.

यह भी पढ़ें- …तो निश्चित रूप से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान! दे दिया कट-टू-कट बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget