एक्सप्लोरर

पटना के मरीन ड्राइव पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

दीघा थाना पुलिस के मुताबिक युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली. फिलहाल वेशभूषा के आधार पर दोनों छात्र-छात्रा दिख रहे हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है.

Loving Couple Suicide: बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में मरीन ड्राइव पर शुक्रवार को दो शव मिले हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी प्रेमिका बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली. फिलहाल वेशभूषा के आधार पर दोनों छात्र-छात्रा दिख रहे हैं, लेकिन एक की पहचान नहीं हो पाई है.

मौके से ज़िंदा कारतूस और कट्टा बरामद 

सूचना के बाद मौके पर दीघा थाने की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि दीघा थाना क्षेत्र की घटना है.

घटना के संबंध में चश्मदीदों का कहना है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसी बीच युवक ने कट्टा निकाला और लड़की को गोली मार दी. गोली लगते ही लड़की गिर गई. फिर लड़के ने खुद को भी गोली मार ली. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. उसके बाद लोगों ने फोन कर दीघा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

मधुबनी जिले का रहने वाला है लड़का

पुलिस के मुताबिक लड़का मधुबनी जिले का रहने वाला है, उसका नाम राहुल है. लड़की की पहचान नहीं की जा सकी है. हालांकि जानकारी के अनुसार लड़की वैशाली जिले के लालगंज इलाके की रहने वाली बताई जा रही है. घटनास्थल पर पड़े बैग से ज़िंदा कारतूस और कट्टा बरामद हुआ है. इन्वेस्टीगेशन जारी है. पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है और लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है. सुसाइड करने की वजह क्या है, इसका भी पता लगाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 'गर्भवती पत्नी का था नंदोसी से अवैध संबंध इसलिए...', किशनगंज मवेशी व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget