एक्सप्लोरर

बिहार में ईद और राम नवमी के दिन होने वाला शिक्षकों का प्रशिक्षण टला, अब किस दिन होगा? जानें

SCERT Postponed Teachers Training: ईद और राम नवमी के दिन छुट्टी में शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर विवाद जारी था. अब राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने पत्र जारी किया है.

Bihar Teachers Training: बिहार में ईद और राम नवमी के दिन शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर मचे बवाल के बीच अब यह टल गया है. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रू पटना की ओर से मंगलवार (09 अप्रैल) को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. कहा गया है कि 11 अप्रैल का प्रशिक्षण रविवार (14 अप्रैल) और 17 अप्रैल का प्रशिक्षण रविवार (21 अप्रैल) को होगा.

जारी किए गए पत्र में क्या है?

एससीईआरटी (SCERT) की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा गया है, "राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों एवं SCERT, बिहार, पटना में 06 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण क्रमवार संचालित है. संचालित प्रशिक्षण के क्रम में दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को ईद (चांद के दृष्टिगोचर होने पर) एवं दिनांक 17 अप्रैल, 2024 को रामनवमी के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित है."

"उक्त घोषित अवकाश के दिन प्रशिक्षण स्थगित रहेगा. प्रशिक्षण पुनः अगले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी तथा प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होने वाले प्रशिक्षुओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी. प्रशिक्षण कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से दिनांक 11 अप्रैल, 2024 का प्रशिक्षण 14 अप्रैल, 2024 को एवं 17 अप्रैल, 2024 का प्रशिक्षण 21 अप्रैल, 2024 को संचालित होगा. इसे अति आवश्यक समझें."

छुट्टी के दिन प्रशिक्षण को लेकर हो चुका बवाल

बता दें कि ईद और राम नवमी के दिन छुट्टी में शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर विवाद जारी था. इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक मौलाना शिबली अल कासमी ने सीएम नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था एवं विचार करने के लिए कहा था.

हालांकि बीते सोमवार को एक पत्र आया था जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार ने इस मामले में संज्ञान लिया है. दिनांक 10 और 11 अप्रैल, 2024 (ईद) एवं 17 अप्रैल, 2024 (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है. यह पत्र जैसे ही सामने आया तो अगले दिन मंगलवार को शिक्षा विभाग ने इसे फर्जी बता दिया. अब मंगलवार को ही एक बार फिर एससीईआरटी की ओर से पत्र जारी किया गया है और प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई है.

गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग का समय 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रखा है. इसी बीच में 10 या 11 तारीख को ईद है. इस ट्रेनिंग में 19000 शिक्षक भाग ले रहे हैं. शिक्षा विभाग की ओर से कुल छह लाख शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ईद और राम नवमी पर छुट्टी नहीं? केके पाठक ने पत्र को बताया फर्जी, नया आदेश पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget