एक्सप्लोरर

Katihar News: बिहार में पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, कटिहार में स्नान के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत, 2 को बचाया गया

Katihar Four Children Drowned: बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट की यह घटना है. सभी बच्चे कोढ़ा प्रखंड के खेरिया गांव से नहाने के लिए आए थे. इसी दौरान यह घटना हो गई.

कटिहार: बिहार के कटिहार में पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा हुआ है. बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट पर स्नान के दौरान सोमवार (10 जुलाई) की सुबह छह बच्चे डूब गए. हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि दो को लोगों ने बचा लिया. बताया गया कि कोढ़ा प्रखंड के खेरिया गांव से सभी बच्चे गंगा स्नान के लिए काढ़ागोला घाट पर आए थे.

इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी स्नान कर रहे थे तभी एक बालक की डूबने की खबर सुनकर बाकी सभी बच्चे को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े. देखते ही देखते छह बच्चे डूब गए. मौके पर मौजूद नाविकों के द्वारा दो बच्चों को बचा लिया गया जबकि चार की डूबने से मौत हो गई.

डॉक्टर ने की चारों की मौत की पुष्टि

घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में सभी बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी पहुंचे. यहां डॉक्टर गिन्नी सिन्हा ने 4 को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में तरुण दास का पुत्र शिवम कुमार (15 वर्ष), रतन दास का पुत्र मोहन कुमार (18 वर्ष), संजय दास का 14 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार और 16 साल का पप्पू कुमार शामिल है. सभी कोढ़ा प्रखंड के एक ही गांव खेरिया के रहने वाले थे. शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

4 मौतों के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद बरारी सीओ ललन कुमार मंडल मौके पर पहुंचे. मामले के संबंध में पूछताछ कर जानकारी ली. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. यह घटना सोमवार की सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है. वहीं घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जल भरने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से डूब गए. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. एक ही गांव में एक साथ चार मौत के बाद मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन की पहली सोमवारी आज, पटना के शिवालयों में उमड़ी भीड़, पंडित ने बताया क्यों करना चाहिए यह व्रत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget