एक्सप्लोरर

Dhirendra Krishna Shastri: '...तो जेल भेज दिया जाएगा', बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी!

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि अधिसंख्य बाबा धर्म कर्म के बजाए राजनीति में रुचि ले रहे हैं. उन्माद फैला रहे हैं. बाबाओं को बिहार में कायदे में रहना होगा.

JDU on Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 मार्च तक बिहार के गोपालगंज में हैं. हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. बाबा के बिहार आने के पहले से ही सियासी गलियारे में खूब बयानबाजी हो रही है. अब जब आ गए हैं तो माहौल आर टाइट हो गया है. आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने तो बाबा को गिरफ्तार करने तक की मांग कर दी है. अब जेडीयू की ओर से भी बड़ा बयान आया है.

शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने बाबा बागेश्वर को लेकर कहा कि उन्माद फैलाएंगे, कानून का उल्लंघन करेंगे तो जेल भेज दिया जाएगा. यहां नीतीश का राज है. पहले भी कई बाबाओं को जेल भेजा गया है. अधिसंख्य बाबा धर्म कर्म के बजाए राजनीति में रुचि ले रहे हैं. उन्माद फैला रहे हैं. 

'बाबाओं को बिहार में कायदे में रहना होगा'

गुलाम गौस ने कहा कि बाबा समझ लें यह बिहार है. हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त किया गया है. ऐसे बाबाओं के बिहार दौरे पर रोक लगा देगा. हिंदू राष्ट्र देश क्यों बनेगा? यहां सभी धर्म के लोग रहते हैं. वैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री हिंदू हैं. बता दें कि गुलाम गौस जेडीयू के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे हैं. वर्तमान में एमएलसी हैं. उन्होंने आगे कहा कि हनुमंत कथा कहने आए हैं तो वही कहें सिर्फ. बाबाओं को बिहार में कायदे में रहना होगा. 

बता दें कि जेडीयू नेता गुलाम गौस ने भले बाबा को लेकर चेतावनी भरे लहजे में बयान दिया है लेकिन बीजेपी सॉफ्ट है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार से उठेगी. 

सवाल उठ रहा है आरजेडी की तरफ से कि यह संयोग है या बीजेपी की तरफ से ध्रुवीकरण का प्रयोग? बिहार में चुनाव से पहले धर्म-आध्यात्म की जमीन पर धुआंधार बैटिंग हो रही है. गोपालगंज में बाबा बागेश्वर हैं. पटना में श्री श्री रविशंकर का सत्संग है. बिहार में ही मौजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी हैं.

यह भी पढ़ें- Dhirendra Krishna Shastri: बिहार में किसने कर दी बाबा बागेश्वर की गिरफ्तारी की मांग? मच गया सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर हादसे के बाद निशांत कुमार देंगे इस्तीफा? इस नेता के बयान से मची हलचल
मुजफ्फरपुर हादसे के बाद निशांत कुमार देंगे इस्तीफा? इस नेता के बयान से मची हलचल
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
Madhubani News: बिहार के मधुबनी में 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपये
बिहार के मधुबनी में 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपये
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रहा ऐसा रिएक्शन
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रहा ऐसा रिएक्शन

वीडियोज

Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
धान की फसल बोने से पहले सावधान हो जाएं किसान, पैदावार को आधा कर सकता है ये रोग
धान की फसल बोने से पहले सावधान हो जाएं किसान, पैदावार को आधा कर सकता है ये रोग
Embed widget