एक्सप्लोरर

Dhirendra Krishna Shastri: बिहार में किसने कर दी बाबा बागेश्वर की गिरफ्तारी की मांग? मच गया सियासी बवाल

Dhirendra Krishna Shastri: आरजेडी का कहना है कि चुनावी साल में तरह-तरह के बाबाओं का बिहार दौरा हो रहा है. इस पर रोक लगे. समाज में लोग तनाव फैलाना चाहते हैं. यह बीजेपी की चाल है.

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा कहने के लिए बिहार के गोपालगंज आए हैं. वे 10 मार्च तक कथा कहेंगे. वे ऐसे समय में आए हैं जब बिहार में चुनाव होना है. ऐसे में विपक्ष हमलावर है. अब बिहार में उनकी गिरफ्तारी की मांग शुरू हो गई है. यह मांग आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन की ओर से की गई है. उनके बयान के बाद सियासी बवाल भी शुरू हो गया है.

'जातीय उन्माद फैलाना चाहती है बीजेपी'

शुक्रवार (07 मार्च, 2025) आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बाबा बागेश्वर को गिरफ्तार किया जाए. चुनावी साल में तरह-तरह के बाबाओं का बिहार दौरा हो रहा है. इस पर रोक लगे. समाज में लोग तनाव फैलाना चाहते हैं. यह बीजेपी की चाल है. चुनावी साल में बाबा बागेश्वर और श्री श्री रविशंकर के अलावा मोहन भागवत बिहार में हैं. मुख्यमंत्री ध्यान दें. रोक लगे. मुकेश रोशन ने कहा कि बीजेपी बिहार में इन लोगों के जरिए जातीय उन्माद फैलाना चाहती है. 

बचौल ने कहा- 'बाबर नहीं रघुवर का देश'

बाबा बागेश्वर ने कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है. उनके बयान का बीजेपी ने समर्थन किया है. कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार से उठेगी. बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह बाबर का नहीं रघुवर का देश है. यहां सनातन संस्कृति है. हिंदू राष्ट्र की क्रांति बिहार की धरती से ही होगी. 

जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार से बाबा बागेश्वर के बयान पर प्रतिक्रिया ली गई. हालांकि वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. उन्होंने सिर्फ इतना कहा, शुक्रिया.

बता दें कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा के लिए बिहार के गोपालगंज आए हैं. यहां उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हम हिंदुत्व के प्रचारक हैं. जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे. हमको बिहार आने से जितना रोका जाएगा, हम उतना आकर और कथा करेंगे. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार की धरती से उठेगी. अगर बिहार आने से हमें रोका, तो हम यहीं पर अपना मठ बनाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Dhirendra Krishna Shastri: हिंदू राष्ट्र बनाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पहले दिन बोले- 'अगर हमें बिहार आने से रोका तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget