एक्सप्लोरर

Watch: विदेश से लौटे डेलिगेशन और PM मोदी में क्या कुछ हुई बात? JDU सांसद संजय झा ने बताया

Sanjay Kumar Jha: संजय कुमार झा ने कहा कि अपने-अपने हिसाब से हम लोगों का जो फीडबैक था उसकी एक रिपोर्ट दी है. सबसे बड़ी बात है कि ज्यादातर समय वो (पीएम) सबकी बातों को सुन रहे थे.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार (10 जून, 2025) की शाम विदेश से लौटे मल्टी-पार्टी डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव को साझा किया था. प्रतिनिधिमंडल में ज्यादातर वर्तमान सांसद थे. पीएम मोदी और डेलिगेशन के बीच क्या कुछ बात हुई इसके बारे में बुधवार (11 जून, 2025) को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया.

संजय कुमार झा ने कहा कि अपने-अपने हिसाब से हम लोगों का जो फीडबैक था उसकी एक रिपोर्ट दी है. जितने हमारे साथी थे सब लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री ने पूछा भी सबसे कि आगे इसमें आप लोगों का क्या सुझाव है? सबसे बड़ी बात है कि ज्यादातर समय वो (पीएम) सबकी बातों को सुन रहे थे. सबको अपनी बात रखने का समय दिया. 

'मुझे लगता है कि जो उद्देश्य था वो पूरा हुआ'

संजय झा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो डेलिगेशन भेजा था इसका मतलब था कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक स्वर में बात कर रहा था. दूसरी सबसे बड़ी बात है कि अब जो भारत का स्टैंड है आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, ये बात दुनिया में जाकर हम लोगों ने बताई. तो सारी बातों को प्रधानमंत्री ने सुना. मुझे लगता है कि जो उद्देश्य था वो पूरा हुआ है."

संजय झा ने आगे कहा, "आतंकवाद सब देश झेल रहा है या झेलेगा, अगर कोई सोचेगा कि एक देश की समस्या है तो एक देश की समस्या नहीं है. सबको एक न एक दिन झेलना है." एक सवाल के जवाब में संजय झा ने कहा, "पाकिस्तान तो हम लोगों के रडार में भी नहीं है. हम लोगों को क्या लेना देना है? आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. अभी रिपोर्ट आई है. पाकिस्तान की भी रिपोर्ट है. पाकिस्तान से क्यों तुलना करना?"

जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, "हम लोगों को ग्रोथ, इकोनॉमी, औद्योगिकीकरण, जीवन स्तर बदलना, आगे बढ़ना, गरीबी स्तर से लोगों को उठाना, युवाओं के लिए नौकरी का अवसर पैदा करना, ये काम है. उसका (पाकिस्तान) एक ही काम है आतंकवाद की फैक्ट्री बनाना."

यह भी पढ़ें- 'नीतीश सरकार के शासन में…', तेजस्वी यादव का बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला, जानें क्या कुछ कहा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget