एक्सप्लोरर

'नीतीश सरकार के शासन में…', तेजस्वी यादव का बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला, जानें क्या कुछ कहा

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाक के नीचे हर दिन हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं हो रही हैं. अपराधी बेखौफ हैं, लेकिन नीतीश कुमार एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

Tejashwi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. मंगलवार (10 जून, 2025) को तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के शासन में अपराध चरम पर है. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे हर दिन हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं हो रही हैं. अपराधी बेखौफ हैं, लेकिन नीतीश कुमार एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं. इतनी बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं, फिर भी मुख्यमंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती."

'2005 के बाद से बिहार में बढ़ रहा अपराध'

उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था अपराध-व्यवस्था में कैसे तब्दील हो गई है. तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2005 के बाद से बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है. तेजस्वी यादव ने पुलिस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस केवल वसूली, आम जनता को परेशान करने और गरीबों को प्रताड़ित करने में लगी है, लेकिन अपराधियों को छूने की हिम्मत नहीं दिखा रही.

आगे कहा, "पुलिस का डर अपराधियों के मन से खत्म हो चुका है. विश्वेश्वरैया भवन के सामने खुलेआम गोलियां चल रही हैं. पटना का वीआईपी इलाका, मुख्यमंत्री आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी सुरक्षित नहीं है तो बिहार कैसे सुरक्षित होगा?"

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को "थका हुआ मुख्यमंत्री" करार देते हुए कहा कि उनसे अब बिहार नहीं संभल रहा. सीएम नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य चला रहे हैं. बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है. नीतीश कुमार थक चुके हैं. बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं. एक नई सरकार जो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई की बात करे, जनता के लिए काम करे.

यह भी पढ़ें- बिहार: मेडिकल कॉलेजों में होगी सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget