एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में हाई अलर्ट, टूटने वाला है कोसी नदी का 56 साल का रिकॉर्ड, तेजी से हो रहा डिस्चार्ज

Supaul Kosi: नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए तटबंध के भीतर रहने वाले लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है. वहीं डीएम ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं.

High Alert Issued In Supaul: कोसी नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि के कारण सुपौल जिले में शुक्रवार (27 सितंबर) को हाई अलर्ट जारी किया गया है. जिला अधिकारी कौशल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. पिछले 56 वर्षों में पहली बार नदी का डिस्चार्ज 6 लाख 81 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकता है. डीएम ने कोसी तटबंध के भीतर बसे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

तटबंध के भीतर रहने वाले लोगों से अपील

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए तटबंध के भीतर रहने वाले लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लें और बाढ़ आश्रय स्थलों की ओर रुख करें. इसके साथ ही डीएम ने मीडिया से अपील कि है कि वे तटबंध के भीतर रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी संदेश फैलाने में सहयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें. वर्तमान में नदी का डिस्चार्ज लगभग एक लाख क्यूसेक के करीब है, लेकिन अगले कुछ घंटों में इसके बढ़ने की संभावना ज्यादा है.

अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द

जिला प्रशासन ने सभी एहतियाती कदम उठाते हुए लोगों से अपील कि है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन करें. सुपौल डीएम कौशल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट करते हए संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि कोसी जलग्रहण क्षेत्र के सभी सीओ अलर्ट मोड पर रहें. कल दोपहर तक बैराज में डिस्चार्ज 7 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है. तटबंध के अंदर सभी लोगों को सतर्क करें. जिले के सभी अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की जाती हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: भागलपुर में एक और पुल ध्वस्त, सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने व्हेल मछली का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget