एक्सप्लोरर

Bihar News: भागलपुर में एक और पुल ध्वस्त, सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने व्हेल मछली का किया जिक्र

Bihar Bridge Collapsed: बिहार में वजह चाहे जो भी हो, लेकिन पुलों के गिरने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. अब भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड इलाके में बाखरपुर पुल भी गंगा में समा गया.

Bhagalpur Bridge Collapsed: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में एक बार फिर पुल टूटकर गिरा है. भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड इलाके में गंगा नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही हरीनकोल और हुजूरनगर पंचायत के बीच का जोड़ने वाला पुल गुरुवार (26 सितंबर) को धंस गया. इससे पीरपैंती बाजार से टोपरा दियारा इलाके की आबादी के आवागमन का एकमात्र रास्ता बाधित हो गया है.

 दो वर्ष पहले ही बना था ये पुल

ये पुल भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच पीडब्ल्यूडी के जरिए दो वर्ष पूर्व बनाया गया था. बताया जा रहा है कि दो साल पहले बना यह पुल गुरुवार की देर रात ध्वस्त हो गया है, भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से यह पुल गिर गया है. जिससे एक बड़ी आबादी प्रभावित हुई है. तकरीबन आधे दर्जन पंचायत की आबादी पुल टूट जाने के कारण अब प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंच पाएगी. टूटे हुए पुल के पास ग्रामीण भारी संख्या में गए हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. पुल टूटने के कारण लाखों की आबादी का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है.

वहीं भागलपुर में एक और पुल गिरने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर कहा, "नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार की जड़े जितनी गहरी हैं. पुल के पिलर उतने ही सतही हैं. इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैंकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके हैं. मजाल है आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कारवाई की हो? आख़िर करेंगे भी कैसे? उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिला कर Whale उन्होंने ही बनाया है".

पुल गिरने की घटना पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता से जो हम लोगों ने सूचना प्राप्त की है उसके अनुसार भोहरन नदी बसंतपुर और हुजुरनगर के बीच ग्रामीण कार्य विभाग का यह मामला है. ग्रामीण सड़क है, वहां पर जल का स्तर बढ़ने से सड़क धंसने की सूचना आई है. कोई फूल गिरने की सूचना नहीं है आवागमन बाधित नहीं है. यह तो प्राकृतिक आपदा है, जो बिहार में आती है. जलस्तर का बढ़ना ये हमारे लिए चुनौती होती है फिर उसकी चिंता करने की क्या जरूरत  सरकार तुरंत मुकम्मल कार्रवाई करती है. 

'दोषी की संपत्ति जब्त की जाएगी'

वहीं बीजेपी नेता अरविंद सिंह ने इस घटना पर बड़ी कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा है कि पुल गिरने में अगर भ्रष्टाचार सामने आया तो दोषी की संपत्ति जब्त की जाएगी. जो पुल गिरा वो जांच का विषय है. पुल गिरने की एक वजह प्रकृति भी बन रही है. सरकार अच्छे तरीके से जांच कराएगी. जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'इतना का दिक्कत बा भाई हमनी बिहारी से'?, बंगाल में छात्रों की पिटाई पर बोले खेसारी लाल यादव- जवाब तो देना हेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget