एक्सप्लोरर

'जरा भी सेंस नहीं है', CM नीतीश ने साधा निशाना, फिर राबड़ी देवी ने भी दिया ऐसा जवाब

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी आरजेडी पर हमला किया तो राबड़ी देवी ने तुरंत पलटवार किया.

Bihar News: बिहार विधानसभा में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बीच में तीखी नोंक-झोंक देखने मिली. नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा कर कहा कि 'जरा भी सेंस नहीं है, जब इनका राज था, महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं.'' इस पर राबड़ी देवी ने माइक ऑन करवाकर सीएम नीतीश पर हमला बोला, ''गरीबों को मान-सम्मान इन लोगों ने दिया है? लालू यादव ने दिया है.'' नीतीश कुमार  राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में जवाब दे रहे थे, तभी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार देखने को मिला.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आरजेडी के लोगों ने गड़बड़ी की है और उसकी जांच होगी. हम छोड़ेंगे नहीं. हम पुलिस को दुरुस्त कर रहे हैं. हम पुलिस की संख्या बढ़ा रहे हैं, काम कर रहे हैं इसलिए ये(आरजेडी) हमारी घेराबंदी कर रही है ताकि पुलिस जो काम कर रही है वो काम न करें. जैसे ये लोग पहले गड़बड़ करते थे वैसा ही गड़बड़ करें. लेकिन अब यह नहीं होने वाला है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब से हमने बिहार में सत्ता संभाला है तब से लगातार विकास का काम कर रहे हैं. 

हमारी सरकार में कानून का राज- नीतीश कुमार
सीएम नीतीश ने कहा कि शाम 5:00 बजे के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे लेकिन जब से हमारी सरकार बनी यहां कानून का राज स्थापित हुआ. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की पुलिस बखूबी अपना काम कर रही है. आरजेडी के शासनकाल में मुसलमानों पर कितना अत्याचार हुआ हमने उन्हें न्याय दिलवाया है.  सीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों को तकलीफ़ इसलिए हो रही है कि हमने राज्य में पुलिस की संख्या बढ़ाई है. सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान विपक्ष मुरदाबाद के नारे लगाते रहे जिस पर उन्होंने कहा, ''मेरा मुर्दाबाद कहिए लेकिन बिहार में बहुत काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार मुर्दाबाद क्योंकि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.''

य़े भी पढ़ें-  बिहार में बाहुबली रिटर्न: अनंत-आनंद ने नीतीश सरकार बचाई; इन 10 नेताओं को भी सत्ता की संजीवनी का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget