एक्सप्लोरर

Rama Singh Joined LJPR: हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एलजेपीआर में शामिल हुए रामा सिंह, चिराग पासवान ने किया स्वागत

Lok Sabha Elections: पूर्व एमपी रामा सिंह के एलजेपीआर में शामिल होने पर चिराग पासवान ने कहा है कि पार्टी की स्थापना से ही रामा सिंह पिता के साथ रहे थे. आज उन्हें ये देखकर प्रसन्नता होती होगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व एमपी रामा सिंह ने बुधवार (1 मई) को एलजेपी (रामविलास) का दामन थाम लिया है. रामा सिंह के साथ-साथ उनके हजारों कार्यकर्ताओं ने भी चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन की है.

रामा सिंह अपने पुराने घर में लौटे

पूर्व एमपी रामा सिंह दोबारा अपने पुराने घर में लौट गए हैं. रामा सिंह के एलजेपी (रामविलास) ज्वाइन करने की उम्मीद पहले से ही थी. उनके एलजेपी (रामविलास) में शामिल होने पर चिराग पासवान ने कहा, "पार्टी की स्थापना से ही रामा सिंह पिता के साथ रहे थे, आज उन्हें ये देखकर प्रसन्नता होती होगी. रामा सिंह के पार्टी में दोबारा शामिल होने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी."

दरअसल रामा सिंह इस बार वैशाली या शिवहर लोकसभा सीट से महागठबंधन से टिकट चाहते थे, लेकिन आरजेडी ने उन्हें कहीं से भी टिकट नहीं दिया. इसके बाद से ही उनकी नाराजगी लगातार दिख रही थी. वो पार्टी लाइन से हटकर लगातार बयानबाजी कर रहे थे.

2014 में एलजेपी की टिकट पर बने थे एमपी

साल 2014 के चुनाव में राम किशोर सिंह एलजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. उन्होंने आरजेडी के डॉ. रघुवंश प्रसाद को लगभग 1 लाख वोट से हराया था. 2015 के बाद उन्होंने एलजेपी छोड़कर आरजेडी ज्वाइन कर लिया और तब से आरजेडी में बने हुए थे, हालांकि उनकी पत्नी वीणा देवी अभी भी आरजेडी में बनी हुई हैं और वह महनार विधानसभा से आरजेडी की विधायक हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के असंतुष्ट नेता अपनी पार्टी छोड़कर किसी न किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जहां से उनको टिकट मिलने की उम्मीद है. ये लिस्ट काफी लंबी है. उधर रामा सिंह के अलावा आरजेडी प्रवक्ता करुणा सागर ने भी बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है. 

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'गलती से इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई तो...', चिराग पासवान ने कर दी बड़ी 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget