एक्सप्लोरर

बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सिन लेने वाले लोगों को दोनों डोज के अंतराल के संबंध में जानकारी टीकाकरण के दौरान टीकाकर्मी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए. साथ ही साथ इस आदेश से संबंधित संस्थानों को अवगत करा कर इसका पालन कराया जाए. 

पटना: बिहार समेत देश भर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन के बीच राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने नया आदेश जारी किया है. समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच 12 से 16 हफ्तों का अंतराल रखा जाएगा. इससे पहले सात से आठ हफ्तों के अंतराल पर वैक्सीन की दोनों डोज दी जा रही थी. 

आदेश जारी कर कही ये बात

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार की ओर से शुक्रवार को सूबे के सभी जिले के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के नाम एक पत्र जारी किया गया, जिसमें ये कहा गया कि राज्य में संचालित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत पात्र लाभुकों को देय कोविशील्ड वैक्सिन की दूसरी डोज को पहली डोज के 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर दी जाए. विभागीय आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों के डोज के बीच इतने दिनों का अंतराल रहे इसका ध्यान रखें. 

समिति की ओर से कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सिन लेने वाले लोगों को दोनों डोज के अंतराल के संबंध में जानकारी टीकाकरण के दौरान टीकाकर्मी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए. साथ ही साथ इस आदेश से संबंधित संस्थानों को अवगत करा कर इसका पालन कराया जाए. 

वैज्ञानिकों ने कही ये बात

बता दें कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण के रफ्तार को भी बढ़ा दिया गया है. साथ ही साथ 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों को भी टीका देने की शुरुआत की जा चुकी. इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण ड्राइव चलने की वजह से टीकों की कमी हो रही है. ऐसे में बैलेंस बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है. साथ ही वैज्ञानिकों का भी कहना है दोनों डोज के बीच इतने दिनों का अंतराल रहना लाभुक के लिए फायदेमंद है. वैक्सीन को शरीर पर असर करने का समय मिलता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम जाता है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सिवान में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संथाल परगना में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, नौ लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget