एक्सप्लोरर

संथाल परगना में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, नौ लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बारह बजे हाथी के शहर में प्रवेश करते ही लोग दहशत में आ गए. कुछ लोग हाथी को भगाने के लिए घरों से निकल कर उसके पीछे दौड़ने लगे. जबकि कई लोग घरों में दुबके रहे. इधर, वन विभाग की दो टीम हाथियों को शहर से बाहर निकाले में जुट गई.

दुमका: झारखंड के संथाल परगना में बीते कुछ दिनों से एक जंगली हाथी खूब उत्पात मचा रहा है. जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा ये हाथी अब तक नौ लोगों की जान ले चुका है. वहीं, कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा ये हाथी दुमका शहर में घुस गया. 

स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती 

हाथी ने शहर के कई रिहायशी इलाकों में दहशत फैलाते हुए एक दो जगह तोड़-फोड़ की. इस दौरान एक व्यक्ति हाथी के चपेट आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. 

डर की वजह से घर में दुबके रहे लोग

बता दें कि रात करीब साढ़े ग्यारह बारह बजे हाथी के शहर में प्रवेश करते ही लोग दहशत में आ गए. कुछ लोग हाथी को भगाने के लिए घरों से निकल कर हाथी के पीछे दौड़ने लगे. जबकि कई लोग घरों में दुबके रहे. इधर, वन विभाग की दो टीम हाथियों को शहर से बाहर निकाले में जुट गई.  घंटों प्रयास के बाद शनिवार के अहले सुबह साढ़े तीन बजे हाथी को शहर से निकाला गया और मसलिया जंगल की ओर से खदेड़ दिया गया. 

इस वजह से भड़क गया था हाथी 

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी लोगों की सुरक्षा में तैनात रही. बता दें कि दुमका जिले में इस हाथी ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वहीं, संथाल परगना के जामताड़ा में एक, पाकुड़ में दो, साहिबगंज में तीन लोग हाथी की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं. बताया जाता है कि यह हाथी गानडों गांव के पास से गुजर रहा था. इस दौरान ग्रामीणों के पटाखा फोड़े जाने पर हाथी भड़क गया और शहर की ओर मुड़ गया.

इधर, दुमका वन विभाग के डीएफओ सौरभ चंद्रा ने एबीपी न्यूज से कहा कि 22 हाथियों के झुंड से बिछड़े इस हाथी को जंगलों की ओर भेज दिया गया है. इसे वन विभाग  एक रणनीति के तहत अपनी टीम के जरिये टुंडी में स्थित हाथियों के झुंड में मिला देगी. ताकि झुंड के साथ रहकर ये शांति से विचरण कर सके. 

हाथी के चपेट में आने पर मुआवजा

डीएफओ के मुताबिक हाथी के चपेट में आने से किसी की मौत होती है तो उसे चार लाख मुआवजा देने का प्रावधान है. विभाग तत्काल 25 हज़ार रुपये नकद पीड़ित परिवार को देती है. इसके अलावे घर के ध्वस्त या फिर फसलों के नुकसान का भी भरपाई वन विभाग करती है.

यह भी पढ़ें -

पप्पू यादव को डॉक्टरों की टीम ने रेफर किया पटना, तबीयत बिगड़ने के बाद लिया फैसला

बिहार: क्षेत्र से गायब तेजस्वी यादव और LJP सांसद पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लापता का लगाया पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget