एक्सप्लोरर

Politics On Caste Census: 'हिंदू हैं या मुसलमान...'? गिरिराज सिंह के समर्थन में उतरे नीरज बबलू का राहुल गांधी पर करारा हमला

Minister Neeraj Bablu: मंत्री नीरज बबलू ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि आपको आखिर जाति बताने में डर क्यों लगता है? अपनी जाति जब बताना नहीं चाहते तो फिर गणना की मांग क्यों कर रहे हैं?

Neeraj Bablu Attacks On Rahul Gandhi: लोकसभा में जातीय गणना पर उठे बवाल और गिरिराज सिंह के जरिए राहुल गांधी से जाति बताने के किए गए सवाल का समर्थन करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि गिरिराज सिंह ने बिल्कुल सही कहा है. यह लोग हर बात पर दो तरफा राय रखते हैं. एक तरफ कहते हैं कि जाति बताओ पूछना गलत है, तो दूसरी तरफ कहते हैं कि हम जाति जनगणना कराएंगे. तो जब उनसे जाति पूछी जाएगी तो क्या बाताएंगे. जाति पूछना कोई गलत बात नहीं है. 

'जाति बताने में डर क्यों लगता है'- नीरज बबलू

बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि आपको आखिर जाति बताने में डर क्यों लगता है तो फिर गणना की मांग क्यों कर रहे हैं. राहुल गांधी सीना ठोक रहे थे कि इस सदन में मैं जातीय जनगणना करवाऊंगा तो दूसरे तरफ अपनी जाति बताने में उनको डर क्यों लग रहा है. जातीय गणना जब होगी तो राहुल गांधी किस जाति में है उनको तो बताना पड़ेगा.

नीरज बबलू कहा उनकी गणना किस जाति में होगी वह पहले स्पष्ट रूप से बताएं कि वह किस जाति में हैं. हिंदू हैं कि मुस्लिम हैं, लोग तो कह रहे हैं कि कहां से आए हैं भटकते हुए. नहर किनारे से आ गए हैं. मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि आखिर वह किस जाति के हैं किस जाति के सपोर्टर हैं, किस जाति का उनको समर्थन चाहिए किस जाति का समर्थन नहीं चाहिए. वह सिर्फ खेला करते हैं और खडयंत्र करने का काम करते हैं.

मंत्री नीरज बबलू ने ये भी कहा कि जब एनडीए की सरकार मजबूती से चलती है तो उसे डिस्टर्ब करने का काम करते हैं कि कैसे जनता में इन लोगों का खराब मैसेज जाए. यह लोग सिर्फ और सिर्फ खड्यंत्र करते हैं. लोगों को बहकाने का काम करते हैं दूसरा इनके पास कोई मुद्दा नहीं है और ना ही विकास का मुद्दा है. यह जातीय जनगणना करवा कर क्या करेंगे, एक तरफ तो अपनी जाति  बताने में उनको डर लग रहा है और जातीय का गणना की मांग भी करते हैं. हम तो कहेंगे राहुल गांधी को एक तरफ रहना चाहिए दोनों तरफ नहीं रहना चाहिए.

जातीय जनगणना पर राजनीति 

दरअसल देश में इन दिनों जातीय गणना के मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कांग्रेस कहती है कि बीजेपी जातीय जनगणना कराना नहीं चाहती हम कराएंगे. वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस और राहुर गांधी सिर्फ सरकार को डिस्टर्ब करने के लिए आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करते हैं, इनकी मंशा सही नहीं है. इस बीच बीते मंगलवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी से उनकी ही जाति पूछ ली. इसके बाद से इस पर भी राजनीति शुरू हो गई. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी जाति बताने में क्या दिक्कत है. वो लगातार जातीय जनगणना की वकालत कर रहे हैं, तो अपनी जाति पूछने पर बताते क्यों नहीं की वो किस जाति के हैं. गिरिराज सिंह की इसी बात का अब नीरज बबलू ने समर्थन किया है और कहा कि गिरिराज सिंह ने बिल्लकुल सही कहा है. 

ये भी पढ़ेंः झारखंड चुनाव से पहले JDU ने सीटों को लेकर ठोका दावा तो भड़की BJP, नीरज बबलू ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget