एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव से पहले JDU ने सीटों को लेकर ठोका दावा तो भड़की BJP, नीरज बबलू ने कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: झारखंड में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है. झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने को लेकर 11 सीटों पर दावा ठोका है. अब बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है.

Neeraj Kumar Singh Bablu: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पड़ोसी राज्य झारखंड में इसी साल इलेक्शन होना है. जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दावा ठोका गया है कि पार्टी इस बार 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने यह कह दिया है कि बगैर जेडीयू के देश के किसी हिस्से में परिणाम बेहतर नहीं होंगे इसलिए हम लोगों का साथ लेना पड़ेगा. इस पर बीजेपी भड़क गई है. पार्टी के नेता ने बड़ी बात कही है.

बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार बबलू ने गुरुवार (01 अगस्त) को जेडीयू नेता श्रवण कुमार को नसीहत देते हुए कहा है कि यह अपना-अपना मानना है. यह स्पष्ट है कि बीजेपी पूरे देश में काम कर रही है और कई राज्यों में बीजेपी की सरकार है. श्रवण कुमार को इस बात को समझना चाहिए और ऐसी भाषा का प्रयोग करना चाहिए जो किसी को बुरा नहीं लगे. किसी को अनुचित नहीं लगे.

'किसी के कुछ मांगने में कोई दिक्कत नहीं'

नीरज बबलू ने कहा कि किसी के कुछ मांगने में कोई दिक्कत नहीं है. सब कोई अपनी-अपनी मांग रखते हैं, लेकिन यह कहना कि हमारे बगैर कुछ नहीं हो सकता है यह बात उचित नहीं है. श्रवण कुमार बड़े और कद्दावर नेता हैं. उनकी पार्टी में उनकी अलग पहचान है. 2005 से लगातार विधायक-मंत्री रहे हैं. हम भी 2005 से लगातार विधायक रहे हैं. वे समझदार व्यक्ति हैं, लेकिन इस तरह से अटपटा बयान नहीं देना चाहिए. उन्होंने श्रवण कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी बात मीडिया में रखें जो सबको अच्छा लगे. वह मांग कर रहे हैं ठीक है, लेकिन यह कहना कि हमारे बगैर कुछ नहीं होगा तो उनको पूरा देश देखना चाहिए. पूरा देश बीजेपी कैसे चला रही है.

बताते चलें कि बीते बुधवार को मंत्री श्रवण कुमार ने झारखंड में होने वाले चुनाव को लेकर कहा था कि हम लोग एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे. कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, कौन-कौन सी सीटें होंगी इसकी चर्चा चल रही है. हमारे पार्टी के नेता इस पर बात कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि बगैर जेडीयू के देश के किसी भी हिस्से में परिणाम बेहतर नहीं होंगे. हम लोग का साथ लेना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार का बड़ा फैसला! बालू खरीदने में अब नहीं होगी दिक्कत, घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'
अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'
'कोई अफसोस नहीं है...' JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान
'कोई अफसोस नहीं है...', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान
पटना में मर्डर के आरोपी का हॉफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
पटना में मर्डर के आरोपी का हॉफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget