एक्सप्लोरर

बिहार सरकार ने मनमानी करने वाले अधिकारियों को दी हिदायत, MP-MLA के साथ करें सही व्यवहार

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में अधिकारियों को कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद शिकायत मिल रही है कि आपके द्वारा उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है.

पटना: बिहार विधान मंडल का बजट सत्र जारी है. बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान विधानसभा में विपक्ष ने बड़े जोरदार तरीके से आईपीएस-आईएएस के दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया था. इस मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा हुआ था. ऐसे में विपक्ष की शिकायत के बाद बिहार सरकार ने अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा एक्शन लिया है. बिहार सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें साफ तौर पर ये कहा गया है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ इज्जत से पेश आएं और उनके साथ उचित व्यवहार करें. इस बाबत उन्हें प्रोटोकॉल की पूरी लिस्ट सौंपी गई है.

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में अधिकारियों को कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद शिकायत मिल रही है कि आपके द्वारा उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया है. सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के स्तंभ हैं और इनकी भूमिका बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. ऐसे में सरकारी सेवकों को संसद और राज्य विधान मण्डल के सदस्यों के प्रति शिष्टता और सम्मान दर्शाना चाहिए.

विभाग द्वारा अधिकारियों को व्यवहार संबंधी जो निर्देश जारी किए गये हैं उनमें ये मुख्य हैं-

1.अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सामान्य रूप से या फोन पर भी तमीज से बात करेंगे. उनकी बात ध्यान और धैर्यपूर्वक सुनेंगें और समझेंगे. तब ही कोई प्रतिक्रिया देंगे.

2. अधिकारी अगर मुलाकात के लिए तय किए गए समय में कुछ परिवर्तन करेंगे तो इसकी त्वरित सूचना जनप्रतिनिधि को देंगे ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. वहीं, उनके आने और जाने के समय उनके सम्मान में कुर्सी से खड़े होंगे.

3. सरकारी कार्यालय द्वारा आयोजित सार्वजनिक समारोह में उस क्षेत्र के सांसद सदस्य को निश्चित रूप से आमंत्रित करेंगे. वहीं, समारोह में उनके लिए समुचित व्यवस्था करेंगे.

4. अधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि निर्वाचन क्षेत्र के समारोहों के लिए छपाए गए निमंत्रण पत्रों और अखबारों के विज्ञापनों में उस निर्वाचन क्षेत्र के उन सदस्यों का नाम शामिल होना चाहिए जिन्होंने समारोहों में भाग लेने की पुष्टि की हो.

5. अधिकारी बैठक या समारोह में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों को सूचना देंगे ताकि वो समय से कार्यक्रम में पहुंच सकें.

6. सभी अधिकारी खासतौर पर ये सुनिश्चित करेंगे कि वो अपने किसी निजी काम को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास नहीं जाएंगे. ये विभाग के प्रोटोकॉल के विरुद्ध है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: पर्यावरण मंत्री का बड़ा बयान- राज्य में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे और आरा मशीन होंगे बंद रूपेश सिंह की पत्नी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, हत्याकांड की CBI से जांच कराने की रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget