एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से मांगी गई फिरौती, पकड़ा गया तो खुली पोल

Gaya News:गया के विष्णुपद थाने में तीन दिसंबर को छात्र के पिता ने अपहरण की बात कहते हुए आवेदन दिया था. अब बच्चे को एक मॉल से बरामद किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Gaya Kidnapping Case News: बिहार के गया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के पिता ने तीन दिसंबर को अपने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में ना सिर्फ छात्र को सकुशल पुलिस ने बरामद किया है बल्कि जो वजह सामने आई है वह चौंकाने वाली है. बरामदगी के बाद शुक्रवार (06 दिसंबर) को इस मामले में गया के टाउन एएसपी पीएन साहू ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

छात्र के पिता ने विष्णुपद थाने में तीन दिसंबर को बेटे के अपहरण की बात कहते हुए आवेदन दिया था. आवेदन के जरिए उन्होंने बताया था कि उनका बेटा स्कूल से लौट कर माड़नपुर स्थित एक होटल में खाना खाने गया था. इसके बाद किसी ने उसका अपहरण कर लिया. फिरौती में 1.5 लाख रुपये की मांग की जा रही है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई.

एक मॉल से छात्र को किया गया सकुशल बरामद

अपहरण का मामला था तो एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर छात्र को सकुशल बरामद करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. इस मामले में टाउन एएसपी पीएन साहू ने बताया कि विशेष टीम ने शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मॉल से छात्र को सकुशल बरामद किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पंतनगर में स्थित एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. वह ऑनलाइन गेम खेलता था. गेम खेलने के लिए ही कुछ दोस्तों से कर्ज लिया था और वह हार गया. 

ऑनलाइन गेम में हारने के बाद ही रची थी साजिश

अधिक कर्ज होने के कारण उसने अपने दोस्त के साथ खुद के अपहरण की साजिश रची. छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके ही मोबाइल से उसके दोस्त ने फोन कर परिजन से 1.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. इसके बाद दोस्त के साथ वह पटना आ गया. घर वालों ने 95 हजार रुपये उसके (छात्र) अकाउंट में डाल दिए. पैसा आते ही छात्र ने 55 हजार निकालकर दोस्त के पास रख दिया. इस मामले में छात्र की निशानदेही पर पंतनगर में छापेमारी कर उसके एक नाबालिग दोस्त को पकड़ा गया है. तलाशी के क्रम में कमरे से 55 हजार रुपये मिले. इसे केस में पुलिस ने दोनों बालकों को निरुद्ध किया है.

यह भी पढ़ें- असम के बाद बिहार में गोमांस पर लगेगा बैन? BJP-JDU आमने-सामने, NDA में बढ़ी टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget