एक्सप्लोरर

Bihar Gang rape Case: नवादा में शराब पिलाकर लड़की के साथ गैंगरेप, गांव के जीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

घटना के बाद लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. गांव के ही रेणु कुमार की गिरफ्तारी हो गई है.

बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की लकड़ी चुनने नदी किनारे गई थी.  

नाबालिग को जबरन पिलाई शराब

आरोपियों ने नाबालिग को जबरन शराब पिलाई और फिर एक-एक करके दुष्कर्म किया. बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं.

यह दिल दहलाने वाली घटना शनिवार 13 सितंबर की देर शाम वारसलीगंज के एक गांव में घटी. पीड़िता, जो एक महादलित परिवार से है, अपनी सहेलियों के साथ नदी किनारे लकड़ी चुनने गई थी. पीड़िता की मां ने बताया कि चार लड़कियां साथ थीं, लेकिन अन्य लड़कियां वापस आ गईं, जबकि उनकी बेटी को चार युवकों ने पकड़ लिया.

इनमें से एक युवक गांव का दामाद था, जिसे पीड़िता जीजा कहती थी. आरोपियों ने पहले नाबालिग को पानी मांगने पर पटक दिया और जबरन शराब पिलाई. इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता गंभीर हालत में नदी किनारे उसी स्थान पर पाई गई और परिवार को आपबीती बताई. 

पीड़िता की बड़ी बहन भी उसी समय जलावन लेने गई थी. उसने किशोरी की चीख सुनी और मौके पर पहुंची. बड़ी बहन ने पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था में पाया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता  ने वारसलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

एसडीपीओ भास्कर कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार रात पुलिस को जानकारी मिली थी. पीड़िता के आवेदन के आधार पर धारा 482/25 के तहत पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी ने पुष्टि की कि चार आरोपियों में से एक, रेनू कुमार, को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. इस बीच, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा और सहायता प्रदान की जा रही है.

लोगों में गुस्सा और डर का माहौल

बता दें बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर इस नीति की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं. आरोपियों के नशे में होने और नाबालिग को शराब पिलाने की बात ने यह साफ कर दिया है कि अवैध शराब की उपलब्धता अब भी एक गंभीर समस्या है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करी इसकी मुख्य वजह है.इस जघन्य अपराध ने नवादा और आस-पास के इलाकों के लोगों में गुस्सा और डर का माहौल पैदा कर दिया है.

घटना के बाद लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं. इस घटना के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. गांव के ही 20 वर्षीय  रेणु कुमार जिसकी गिरफ्तारी हो गई है. वहीं 20 वर्षीय छोटे मांझी, 23 वर्षीय विनमा मांझी और 23 वर्षीय जुगन मांझी आरोपी है, जिन्होंने नाबालिक को अकेला देखकर पकड़ लिया और आरोपियों ने किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़ दिए.

ये भी पढ़ें: 'न सड़कें, न बिजली, न रेलवे, न हवाई अड्डे सिर्फ...', दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को गिना दी लालू-राबड़ी काल की 'नाकामी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget