एक्सप्लोरर

बिहार: औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार की देर रात हुए दो सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल गए. पहली घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बारुण रोड के चौरम पूल के आगे की है, जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतकों में दाउदनगर के अमृत बिगहा निवासी चंद्रमा पासवान(25) और तरारी कुर्बान बीघा निवासी शंकर पासवान(23) शामिल हैं. घायलों में तरारी कुर्बान बिगहा निवासी लाल बाबू, अजीत कुमार और अमृत बिगहा निवासी बाल लखंदर शामिल हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पांचों को उठा कर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.

वहीं, दूसरी घटना मंगलवार की देर रात की है, जहां ओबरा थाना क्षेत्र के एनएच-139 खरांटी पुल के समीप स्कॉर्पियो और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है. मृतकों में एक की पहचान ओबरा निवासी सूर्यदेव सिंह के बेटे मनीष कुमार और दूसरे की रौशन कुमार के रूप में की गई है.

वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे युवक की पहचान भरूब गांव निवासी रामु के बेटे 23 साल सोनू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि भरूब से ओबरा की तरफ आ रही एक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर औरंगाबाद से दाउदनगर की तरफ जा रही एक कंटेनर से हो गयी. इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

दोनों वाहनों के टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग दौड़ पड़े और हादसे की सूचना ओबरा थाना को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर ज्योति शंकर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्कॉर्पियो में फंसे दो युवकों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और गंभीर रूप से घायल हुए भरूब निवासी सोनू को बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक रिश्तेदारी में भरूब गया हुआ थे और वापसी में हादसे के शिकार हो गया. पुलिस ने चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें - 

JDU में शामिल होने की राजकुमार सिंह ने बताई वजह, कहा- चिराग पासवान से कभी नहीं रहा मेरा लगाव बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन पर हावड़ा में फेंके गए पत्थर, बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget