एक्सप्लोरर

JDU में शामिल होने की राजकुमार सिंह ने बताई वजह, कहा- चिराग पासवान से कभी नहीं रहा मेरा लगाव

राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी के पास जीतने का कोई प्लान नहीं था. मेरी और चिराग पासवान की सैद्धांतिक मतभेद भी इसी कारण से थी, क्योंकि मैं जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा था.

पटना: एलजेपी के इकलौते विधायक ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया. जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं एनडीए का पार्ट था, लेकिन मेरी पार्टी एलजेपी की जो नीतियां थीं, वह बिल्कुल स्पष्ट नहीं थीं. एनडीए की विचारधारा से मेरी विचारधारा मेल खा रही थी, इसलिए मैं जेडीयू में आ गया.

चिराग से नहीं मिलती है मेरी सोच

राजकुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान से मेरा कभी लगाव नहीं रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं. चिराग पासवान मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहते हैं, ये उनकी सोच हो सकती है. लेकिन मेरी सोच उनसे बिल्कुल नहीं मिलती है.

उन्होंने कहा, " बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी के पास जीतने का कोई प्लान नहीं था. मेरी और चिराग पासवान की सैद्धांतिक मतभेद भी इसी कारण से थी, क्योंकि मैं जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा था. मैं एलजेपी में था जरूर, लेकिन वो मुझे अपना नहीं मानते थे. उन्होंने मुझसे स्पष्टीकरण मांगा था, आज पार्टी के लिए मेरा यही स्पष्टीकरण है."

मंत्री अशोक चौधरी ने कही ये बात

इधर, राजकुमार सिंह के जेडीयू में शामिल होने के बाद बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, " राजकुमार जी स्कूल के समय से मेरे मित्र रहे हैं. मैट्रिक की परीक्षा हमने साथ दी है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की है. उनका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है. 2015 में जब मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था, उस समय भी उन्होंने टिकट के लिए प्रयास किया था, लेकिन टिकट नहीं दे पाया था."

वहीं, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने राजकुमार सिंह के जेडीयू में आने पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त किया है और विकास के कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए जेडीयू में आए हैं. एलजेपी परिवार की पार्टी है, वहां किसी की नहीं चलती है. जेडीयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है. उन्होंने पार्टी के नीति और सिद्धांत पर विश्वास करके जेडीयू ज्वाइन किया है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: कैमूर में अपराधी बेखौफ, एक साथ दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस बिहार: दो महिलाओं ने मिलकर किशोरी को किया अगवा, फिर पटना ले जाकर कर दिया उसका सौदा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget