एक्सप्लोरर

Bihar News: आरसीपी सिंह ने किया नई पार्टी के नाम का ऐलान, कहा- बनेगी 'आप सबकी आवाज'

RCP Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी का जो नाम रखा है, वो शॉर्ट में 'आसा' है और इसका फुलफॉर्म "आप सबकी आवाज" है. कहा हमारी पार्टी का संविधान अन्य पार्टियों के संविधान से अलग होगा.

RCP Singh Announced New Party ASA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने गुरुवार (31 अक्टूबर) को अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है. आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि आज दीपावली है और दीप आशा जगाता है, तो मैंने अपनी पार्टी का जो नाम रखा है शॉर्ट में नाम ही 'आसा' है और इसका फुलफॉर्म 'आप सबकी आवाज' है.  

तीन रंगों का होगा पार्टी का झंडा

आरसीपी सिंह ने बताया कि पार्टी का झंडा आयताकार और तीन रंगों का होगा, सबसे ऊपर हरा रंग होगा, बीच में पीला रंग होगा और सबसे नीचे नीला होगा. यह हमारे पार्टी का झंडा होगा और बीच में जो पीला रंग है उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिह्न देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा. हमारी पार्टी का जो संविधान है वह अन्य पार्टियों के संविधान से अलग होगा.

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी होती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना है. देश की एकता अखंडता सबको उसमें समाहित करते हुए जो हमारी प्रस्तावना है संविधान की, उसमें से जितनी महत्वपूर्ण भावनाएं हैं, जो सिद्धांत हैं, उसको हम लोगों ने अपनी पार्टी के संविधान में शामिल किया है. 2025 का जो चुनाव होगा उसमें हमारे साथी जो मजबूती से लड़ना चाहते हैं वह चुनाव लड़े. हमारे पास अभी 140 मजबूत उम्मीदवार तैयार हैं.

आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को फेल बताया और कहा कि किसी के खान-पान पर आप रोक नहीं लगा सकते हैं. हम लोग शराब रोकने के लिए जनजागरण का कार्यक्रम करेंगे. शराबबंदी से सरकार का कई हजार करोड़ का लॉस है.  कितने ग्रामीण इलाके हैं, जहां उनके बच्चे उनके लोग जो हैं जेल में चले गए तो इसमें सुधार की आवश्यकता है.

सीएम नीतीश के शराबबंदी को बताया फेल

उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा और आज भी कह रहा हूं, मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहूंगा कि पूरी गंभीरता के साथ एक हाई लेवल की कमेटी गठित की जाए, जिस उद्देश्य से आपने शराबबंदी बिहार में लागू की थी. वह कहां तक सफल हो पाई है, क्या-क्या चीज और क्या किया जाना चाहिए, जो मंशा है वह भी पूरी हो सके.

आगे आरसीपी सिंह ने कहा कि अभी बिहार के बारे में जो इमेज है, कोई आज प्रोग्राम करने के लिए बिहार में आता नहीं है. लोग रांची और बनारस चले जाते हैं. इतने वर्षों में बिहार में कितने होटल बने हैं. अगर फाइव स्टार होटल के बारे में चर्चा करिएगा तो शायद ही कोई बना है, तो पहले यहां माहौल बनाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: भूमि सर्वे कर्मियों को सीएम नीतीश का दिवाली गिफ्ट, मानदेय 4000 से 10000 तक बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget