एक्सप्लोरर

Bihar News: भूमि सर्वे कर्मियों को सीएम नीतीश का दिवाली गिफ्ट, मानदेय 4000 से 10000 तक बढ़ा

Land Survey Workers Salary Increased: मानदेय में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2024 से लागू होगी. यानी कहा जाए तो अगस्त सितंबर और अक्टूबर महीने का अतिरिक्त मानदेय वेतन भी कर्मियों को दिया जाएगा.

Land Survey Department News: भूमि सर्वे का काम  करने वाले कर्मचारियों के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दीपावली के पहले बड़ा तोहफा दिया है. विशेष सर्वेक्षण के काम में लगे विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को अब बड़ी खुशखबरी मिली है कि कर्मियों का मानदेय 4000 से 10000 तक बढ़ा दिया गया है और इससे करीब 13000 से अधिक संविदा कर्मियों और अधिकारियों को फायदा होगा. मानदेय में बढ़ोतरी नए और पुराने सभी प्रकार के कर्मियों पर लागू होगा.

सरकार पर 192 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

मानदेय में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2024 से लागू होगी. यानी कहा जाए तो अगस्त सितंबर और अक्टूबर महीने का अतिरिक्त मानदेय वेतन भी कर्मियों को दिया जाएगा. विभाग की ओर से  दिए गए यह मानदेय की बढ़ोतरी में सरकार के खजाने पर 192 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. बीते बुधवार 30 अक्टूबर को भू अभिलेख एवं परिमाण निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें राजस्व भूमि सुधार विभाग के नियंत्रण भू अभिलेख एवं निदेशालय ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय समिति की बैठक करके यह निर्णय लिया गया है की भूमि सर्वे के काम में लगे सभी कर्मचारियों को मानदेय  बढ़ाया जाए और उसके तहत  कर्मियों का  मानदेय बढ़ाया गया है.

इसमें विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी का मानदेय 55000 से बढाकर 65000 किया गया है, जबकि विशेष सर्वे कानूनगो को 32000 से बढाकर 40000, विशेष सर्वे अमीन को 27000 से बढाकर 35000 किया गया है, विशेष सर्वे लिपिक को 25000 बढाकर 30000 किया गया है, जूनियर अमीन को 18000 से बढाकर 25000 किया गया है तो संविदा मोहरीर को 21000 से बढाकर 25000 किया गया है.

काफी दिनों से थी मानदेय बढ़ाने की मांग

मानदेय बढ़ाने की मांग बहुत पहले से चल रही थी और सर्वे के काम में अधिकारी और कर्मी काम तो कर रहे थे, लेकिन मानदेय को लेकर नाराजगी भी थी, जिसको देखते हुए विभाग ने निर्णय लिया है. विभाग के सचिव  जय सिंह ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को कहा है कि सरकार ने वादे के मुताबिक मानदेय बढ़ाया है अब सरकार सर्वे कर्मियों से उम्मीद कर रही है कि वो भी सर्वेक्षण के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और निर्धारित समयावधि में इस कार्य को सम्पन्न करेंगे. सर्वे निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने भी संविदा कर्मियों को इस अवसर पर बधाई दी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: नाम वापसी के बाद बिहार उपचुनाव में किस्मत आजमाएंगे कुल 38 उम्मीदवार, जानें पूरी डिटेल्स

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget