एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्व सांसद सरफराज आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 26 साल पुराने मामले में कार्रवाई

Former MP Sarfaraz Alam Judicial Custody: बीते बुधवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन न्यायालय ने तुरंत बेल देने से इनकार कर दिया. अब 9 जनवरी को सुनवाई होगी.

अररिया: तस्लीमुद्दीन के पुत्र और पूर्व आरजेडी सांसद सरफराज आलम (Sarfaraj Alam) को बीते मंगलवार को ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे सरफराज आलम को अररिया के स्पेशल एमपी, एमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह स्पेशल एमपी, एमएलए कोर्ट के जज ने मंगलवार को 26 साल पुराने अपहरण के मामले की सुनवाई की थी.

बीते बुधवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन न्यायालय ने तुरंत बेल देने से इनकार कर दिया. अब 9 जनवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है. इतना ही नहीं कोर्ट ने एसपी से पूर्व सांसद के विरुद्ध चल रहे तमाम लंबित मामले की जानकारी भी मांगी है. पूर्व सांसद पर 26 साल से मामला चल रहा है और लंबे समय से वारंट भी निर्गत है. कोर्ट से उन्हें बेल भी नहीं मिला था. इसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया इसलिए पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहा है.

1996 में दर्ज हुआ था अपहरण का केस

दरअसल पूर्व सांसद सरफराज आलम 26 साल पुराने अपहरण के एक मामले में न्यायालय में उपस्थित हुए थे. सरफराज आलम बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम के बड़े भाई हैं, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा है. सरफराज के खिलाफ 1996 में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में सरफराज आलम 26 साल से फरार चल रहे थे. उनके खिलाफ कुर्की जब्ती का भी आदेश जारी हुआ था.

थाने में दर्ज कराई गई थी ये शिकायत

भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला के रहने वाले शंकर कुमार झा उर्फ सकल झा ने सरफराज आलम सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला अररिया थाना में कांड संख्या 175/ 96 के तहत दर्ज कराया था. सकल झा ने कहा था कि 15 मई 1996 को वे पथ प्रमंडल अररिया के इंजीनियर नवीन कुमार सिंह के अररिया एडीबी चौक स्थित आवास पर सोए हुए थे क्योंकि नवीन कुमार सिंह पूर्णिया गए थे. उनकी पत्नी व बच्चे अकेले थे इसलिए वे उनके घर में सोए थे.

इसी दौरान सरफराज आलम चार-पांच लोगों के साथ बाइक से आ धमके और गाली गलौज, मारपीट करते हुए उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर उनका अपहरण कर लिया. इसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठा कर चरघरिया नदी के पास ले गए जहां उन्हें कोई मार देने तो कोई छोड़ देने की बात कर रहा था. बाद में उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर टाउन हॉल के पास छोड़ दिया गया था. 26 साल पुराने अपहरण के मामले के साथ-साथ चार अन्य मामले भी अलग-अलग थाने में दर्ज हैं. यह मामला भी न्यायालय में लंबित है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Samadhan Yatra: नीतीश के कार्यक्रम पर गरमाई सियासत, BJP बोली- यह विदाई यात्रा, JDU ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget