एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Samadhan Yatra: नीतीश के कार्यक्रम पर गरमाई सियासत, BJP बोली- यह विदाई यात्रा, JDU ने दिया जवाब

Bihar Politics JDU Vs BJP: पांच जनवरी से पश्चिम चंपारण से औपचारिक तौर पर नीतीश कुमार की यात्रा शुरू होगी. 29 जनवरी को समाप्त होगी. इसको लेकर बयानबाजी जारी है.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) फिर से एक बार यात्रा पर निकल रहे हैं. इसका नाम है समाधान यात्रा (Samadhan Yatra). आज नीतीश बेतिया के लिए रवाना होंगे. रात में वाल्मीकि नगर में रुकेंगे. पांच जनवरी को पश्चिम चंपारण से औपचारिक तौर पर यात्रा शुरू हो जाएगी. लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से यात्रा अहम है. यात्रा के दौरान मिशन दिल्ली के लिये जनता का मूड जानेंगे. उनकी यात्रा को लेकर बिहार में सियासत भी गरमाई है.

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश की इस यात्रा पर कहा कि आपने सुशासन को कुशासन में बदल दिया. प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है. हत्या मर्डर जैसी घटनाएं हो रही हैं और आप यात्रा के नाम पर जनता से दूर भाग रहे हैं. यह आपकी विदाई यात्रा साबित हो होगी. इसको लेकर जेडीयू ने भी बीजेपी को जवाब दिया है.

बीजेपी निकाले पश्चाताप यात्रा: अभिषेक झा

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कई यात्राओं पर अब तक निकल चुके हैं. यह उनकी 14वीं यात्रा है जिसका नाम समाधान यात्रा है. जनता से सीधा संवाद करेंगे. जन अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को समझने का मौका मिलेगा. सरकारी योजनाओं में कोई त्रुटियां रहेंगी तो यात्रा के दौरान उसकी जानकारी मिलेगी और उसको ठीक किया जाएगा. विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राजनीतिक द्वेष से ग्रसित हैं. इसलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. बीजेपी को तो पूरे देश भर में पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि इस पार्टी ने कभी बुनियादी मुद्दों की बात नहीं की है.

बता दें कि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे. विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. यात्रा के दौरान शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे. इस यात्रा के बीच सीएम नीतीश कुमार की कोई जनसभा और रैली नहीं होगी. समाधान यात्रा का पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा. इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा.

5 जनवरी को पश्चिम चंपारण से चलने वाली नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 6 जनवरी को शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचेगी. उसके बाद 7 जनवरी को वैशाली, 8 जनवरी को सिवान, 9 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को मधुबनी, 12 जनवरी को दरभंगा, 17 जनवरी को सुपौल, 18 जनवरी को सहरसा, 19 जनवरी को अररिया, 20 जनवरी को किशनगंज, 21 जनवरी को कटिहार, 22 जनवरी को खगड़िया, 28 जनवरी को बांका और 29 जनवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा पहुंचेगी.

नीतीश की 2005 से अब तक की यात्रा

2005 में न्याय यात्रा, 2009 जनवरी में विकास यात्रा, जून 2009 में धन्यवाद यात्रा, सितंबर 2009 में प्रवास यात्रा, अप्रैल 2010 में विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 में यात्रा, सितंबर 2012 में अधिकार यात्रा, मार्च 2014 में संकल्प यात्रा, नवंबर 2014 में संपर्क यात्रा, नवंबर 2016 में निश्चय यात्रा, दिसंबर 2017 में समीक्षा यात्रा, दिसंबर 2019 में जल-जीवन-हरियाली यात्रा, 2021 में समाज सुधार यात्रा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुधाकर सिंह ने लांघी सीमा! कहा- 'नीतीश कुमार जैसा भिखारी नहीं देखा, कटोरा लेकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के जहानाबाद में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को लगी गोली
बिहार के जहानाबाद में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को लगी गोली
बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
बिहार: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर में घुसी, हादसे में पती-पत्नी समेत 3 की मौत
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी होगी चर्चा?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget