एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: बिहार में नीतीश कुमार सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, जानें- क्या है सीटों का समीकरण?

Bihar Government Floor Test Today: बिहार में एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है. 9वीं बार सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार के लिए ये बड़ी चुनौती है. फ्लोर टेस्ट को लेकर पार्टियों के अलग-अलग दावे हैं.

Bihar Politics: बिहार में आज (12 फरवरी) एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा. इसमें सभी पार्टियों के अपने अपने दावे हैं. सबसे बड़ी चुनौती नीतीश कुमार के सामने हैं. 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ा सवाल है कि क्या वो बहुमत साबित कर पाएंगे. दरअसल, लालू यादव की पार्टी (RJD) ने कहा है कि 'खेला होगा'.

समझिए फ्लोर टेस्ट का पूरा गणित

बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है. इसमें से पक्ष में कुल 128 विधायक हैं. बीजेपी के 78 विधायक, जेडीयू के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार विधायक और एक विधायक निर्दलीय हैं. वहीं, विपक्ष में कुल 115 विधायक हैं, जिसमें से आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट के 16 और AIMIM के एक विधायक शामिल हैं. 

जेडीयू ने किया ये बड़ा दावा

जेडीयू ने विश्वास जताया है कि बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गाएंगे. रविवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक में दो-तीन विधायक शामिल नहीं हुए.

सूत्रों ने बताया कि जेडीयू की बैठकों में तीन विधायक सुदर्शन कुमार सिंह, बीमा भारती और दिलीप रॉय नहीं पहुंचे. इन्हीं विधायकों ने जेडीयू की टेंशन बढ़ा दी है.

अगर ये विधायक विधानसभा में दूर रहते हैं और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के विधायक यू टर्न लेते हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार पर संकट की स्थिति बन जाएगी.

हालांकि, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी के सभी विधायक विधानसभा में मौजूद रहेंगे. 

क्यों मची हलचल?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि 'अभी खेला होना बाकी है.' इसके बाद से ही बीजेपी और जेडीयू ने हर विधायक पर नजर रखना शुरू कर दिया.

शनिवार को लेफ्ट के विधायक महबूब आलम ने भी जीतन राम मांझी से उनके घर पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि फ्लोर टेस्ट में 'खेला' हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जेडीयू विधायकों को लेकर अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा खुलासा, जानें शालिनी मिश्रा पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वोट के समय तो जातियों में बंट जाते हैं...', बिहार के शिक्षकों पर बरसे प्रशांत किशोर
'वोट के समय तो जातियों में बंट जाते हैं...', बिहार के शिक्षकों पर बरसे प्रशांत किशोर
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
दिल्ली में जनमाष्टमी पर बरसेंगे बादल, 2 दिन का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में जनमाष्टमी पर बरसेंगे बादल, 2 दिन का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget