एक्सप्लोरर

Bihar Flood News: दरभंगा में बाढ़ की तबाही के बीच 3 लोग लापता, कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

Bihar Flood 2024: दरभंगा में कोसी का तांडव दिख रहा है. किरतपुर के भुभौल गांव के पास बांध टूट गया है. इससे किरतपुर और भगवानपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं.

Bihar Flood Update: बिहार के 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. दरभंगा में बाढ़ से मची तबाही के बीच तीन लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है. मंगलवार (01 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ की टीम ने दरभंगा के कई इलाकों में जाकर जायजा लिया. इस जिले में कोसी का तांडव दिख रहा है. किरतपुर के भुभौल गांव के पास बांध टूट गया है. इससे किरतपुर और भगवानपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. गांव टापू बन गए हैं. बाढ़ पीड़ित सड़क पर रह रहे हैं.

बाढ़ के बीच फंसे लोगों का आरोप है सरकारी की मदद उन तक नहीं पहुंच रही है. वे दाने-दाने को मोहताज हैं. बाढ़ में सब कुछ बह गया है. लोग प्रशासन और नेताओं पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में लोगों ने कहा कि उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. नाव तक नहीं है. मवेशी के लिए चारा नहीं है. चुनाव के समय नेता झूठा वादा कर वोट ले लेते हैं, लेकिन बाढ़ के समय मदद नहीं करते हैं.

Bihar Flood News: दरभंगा में बाढ़ की तबाही के बीच 3 लोग लापता, कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

कोसी नदी का बहाव तेज... कटाव जारी

दरभंगा में बांध टूटने से स्थिति भयावह है. कोसी नदी का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है. बहाव बहुत तेज है. इसके चलते कटाव हो रहा है. कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है. बाढ़ पीड़ितों के अनुसार किरतपुर के भुभौल गांव में बांध टूटने से करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कुल 25 से 30 गांव जलमग्न हैं. उनका कहना है कि तीन लोग तो लापता भी हैं. 

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि वे लोग बहुत पहले से कह रहे थे कि बोरा में बालू भरकर किनारे में रखा जाए, लेकिन नहीं सुना गया. प्रशासन की ओर से कोई नहीं आ रहा है. यहां पर पर्याप्त रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, कम्युनिटी किचेन, नाव आदि की सुविधा दी जाए. लोगों ने कहा कि खाना नहीं मिल रहा. ड्राई राशन नहीं मिल रहा है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम भी नहीं है.

बिहार में आठ जगहों पर टूटा तटबंध

बता दें कि बिहार में करीब 16 जिले ऐसे हैं जो बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सीवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण और सहरसा शामिल हैं. इन 16 जिलों के 55 प्रखंडों में 269 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 9.90 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है. बिहार में आठ जगहों पर तटबंध टूटा है. उधर बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 15-15 टीमें बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Flood News: बेतिया में रिंग बांध टूटा, 20 साल पहले बना था, 5 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांव डूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget