एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की पहली बैठक में सीटों की पहेली सुलझाने की चुनौती!

Bihar Chunav: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दल गुरुवार को पहली बार एक साथ बैठेंगे. इस बैठक में क्या कुछ फैसला होगा, इस पर सभी की नजर है.

Mahagathbandhan Meeting: इस साल के अंत में होने जा रहे बिहार चुनाव को लेकर गुरुवार (17 अप्रैल) को पटना में विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे. इसकी अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे. 

बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा और अन्य चुनावी अभियानों को लेकर समन्वय समिति बनाई जा सकती है. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी के साथ हुई तेजस्वी यादव की मुलाकात के दौरान सीटों को लेकर आपसी बातचीत जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमति बनी. 

सूत्रों का कहना है कि एक-एक सीट को लेकर सभी दलों के प्रमुख नेता आपस में चर्चा कर रणनीति बनाएंगे. एक-दूसरे दल के संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा हो सकती है. यह ध्यान रखा जाएगा कि पिछले विधानसभा चुनाव वाली गलती इस बार ना दुहराई जाए. महागठबंधन में सीटों के बंटवारा आसन नहीं रहने वाला. कुल 243 में से आरजेडी डेढ़ सौ सीटें लड़ना चाहती है.

वाम मोर्चे में सीपीआईएमएल बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पिछली बार से ज़्यादा सीटों की मांग कर रही है. दबाव के बावजूद कांग्रेस पिछली बार की तरह 70 के करीब सीटें चाहती है. आरजेडी को वीआईपी पार्टी को भी कुछ सीटें देनी है और संभवतः पशुपति पारस की पार्टी को भी.

बहरहाल सूत्रों के मुताबिक सीटों को लेकर आपसी सहमति बनने के बाद मुद्दों और प्रचार-प्रसार की भी साझी रणनीति बनाई जाएगी. यह तय है कि नीतीश कुमार के सामने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव सीएम का चेहरा बनेंगे. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान सही समय पर किया जाएगा. 

एकजुटता का संदेश देने की है कोशिश

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह साफ है कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव ही कर रहे हैं. दोनों दलों में कोई विवाद नहीं है. बल्कि बीते कुछ दिनों में आपसी मतभेद की खबरों पर विराम लगाने के लिए ही दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ तेजस्वी की बैठक हुई और एकजुटता का संदेश दिया गया. फिलहाल सबसे बड़ी और असली चुनौती आपस में सीटों के बंटवारे की है.

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश की हिमायत में उतरे शाहनवाज हुसैन, कहा- 'उन्हें ममता की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget