एक्सप्लोरर

'किसी पार्टी के साथ गठबंधन...', असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में बिहार चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

Asaduddin Owaisi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने तमाम देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले पर हमें एकजुट होकर खड़ा रहना है.

Bihar Elections 2025: किशनगंज जिले के बहादुरगंज में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एआईएमआईएम पार्टी के जरिए बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया. आयोजित सभा में पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं चंद्र बाबू नायडू और चिराग पासवान समेत आरजेडी-कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया.

बीजेपी की 'बी' टीम बताए जाने पर क्या कहा?

इंडी गठबंधन के जरिए असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की 'बी' टीम बताए जाने पर उन्होंने कहा कि वो हमें 'बी' टीम कहते हैं, लेकिन इसी 'बी' टीम ने मोदी सरकार के सामने इस बिल को फाड़ा था, तुम तो ए टीम थे, तुमने क्या किया, तुम्हारे मुंह में दही जम गया था क्या? उन्होंने आगे कहा कि हमने जिस इबादतगाहों से अल्लाहु अकबर कहीं है उसे छीनने नहीं देंगे, मोदी जब तक ये काला कानून वापस नहीं लेते तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतिश कुमार, चिराग़ पासवान और चंद्रबाबू नायडू हमारी वक्फ जायदाद का फ़ैसला नहीं कर सकते.

आरजेडी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये बुजदिल हमारे चार बुजदिलों को लेकर गए, हम इसका 24 लेकर आएंगे और एक दिन ऐसा आएगा ये लोग अख्तरूल ईमान और तौसीफ से भीख मांगने आएंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने मजलिस पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि यह आपको देखना होगा कि आपकी मस्जिदों के हिफाजत की लड़ाई कौन लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है और आने वाले समय में सभी विधान सभा क्षेत्रों में जनसभा की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सीमांचल को मजबूत करने का काम सिर्फ मजलिस पार्टी ही कर सकती है. बहुत सारी पार्टी के लोग आएंगे और दौलत देंगे, उसे जरूर लीजिए, छोड़िए मत लेकिन वोट पतंग छाप को दीजिए. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कल तक राजद , नीतीश और मोदी सीमांचल का नाम तक नहीं लेते थे, लेकिन जबसे आपने मजलिस को वोट दिया उसके बाद इनकी जुबान पर सीमांचल का नाम आ गया. उन्होंने कहा कि जब बिहार में दलित, अगड़े, कुर्मी, कुशवाहा की राजनैतिक पार्टी हो सकती है तो क्या मुसलमानों की पार्टी नहीं हो सकती.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने तमाम देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमें एकजुट होकर खड़ा रहना है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो विदेशी नेता कह रहे है कि पाकिस्तान से बात करना चाहिए. मेरा उनसे सवाल है कि यूक्रेन और रूस में तुमने क्या किया. उन्होंने कहा कि पहलगाम के बाद भी जो लोग हिंदू और मुसलमान कर रहे हैं, वो देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

'अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेंगे'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का आज से आगाज हो चुका है और बिहार में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. वहीं उन्होंने फिलहाल बिहार में किसी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि फिलहाल अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम वो कर रहे है. वही बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को इसलिए सार्वजनिक नहीं किया गया. क्योंकि उसमें मुसलमान सबसे अधिक पिछड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें: Manoj Jha: 'तो पहलगाम में आतंकी हमला नहीं होता', बोले मनोज झा- संजीदगी से मामले को देखा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget