एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: 71 सीटों के लिए जारी है वोटिंग, पहले दो घंटे में हुआ इतने फीसदी मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले दो घंटे में यानी नौ बजे तक 6.74 प्रतिशत मतादाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को 71 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. सुबह सात बजे से मतदाता मतदान कर रहे हैं. मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है. पहले दो घंटे में 6.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. पहले चरण में राज्य के 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार, प्रथम चरण में 2.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनके लिए 31,371 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. पहले चरण में 114 महिला समेत 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले दो घंटे में यानी नौ बजे तक 6.74 प्रतिशत मतादाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे कम भागलपुर में 3.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने मत प्रतिशत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभ में लोग कम निकलते हैं, दिन चढ़ने के बाद लोग निकलेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती

सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जबकि कई इलाकों में सुबह सात बजे से तीन बजे और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पहले चरण के चुनाव में गया टाउन विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं.

पहले चरण के चुनाव में कई प्रमुख नेता मैदान में हैं. जमुई से अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. इसके अलावा गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार, इमामगंज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में हैं और उन्हें राजद के उदय नारायण चौधरी टक्कर दे रहे हैं. प्रथम चरण के चुनाव में राजग की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 29, जनता दल युनाइटेड के 35, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी के एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, कांग्रेस के 21 और भाकपा (माले) के आठ प्रत्याशी चुनावी समर में हैं.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार: मतदान के बीच महागठबंधन की PC, तेजस्वी यादव ने मुंगेर हिंसा पर पूछा- जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget