एक्सप्लोरर

बिहार: मतदान के बीच महागठबंधन की PC, तेजस्वी यादव ने मुंगेर हिंसा पर पूछा- जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया

तेजस्वी यादव ने मुंगेर की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मुंगेर के लोगों को पीटा गया. उन्होंने स्थानीय प्रशासन की तुलना जनरल डायर से की और पूछा कि जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया?

नई दिल्ली: मुंगेर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस की गोली से एक युवक की मौत के मामले में विपक्षी पार्टियों ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. आज पहले चरण के मतदान के बीच महागठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंगेर हिंसा के मामले में नीतीश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रशासन की तुलना जनरल डायर से की और पूछा कि जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया.

तेजस्वी यादव ने मुंगेर की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मुंगेर के लोगों को पीटा गया. बिहार में कानून व्यवस्था बदहाल है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन की तुलना जनरल डायर से की और पूछा कि जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया? तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराई जाए और डीएम और एसपी को तुरंत हटाया जाए.

महागठबंधन की प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुंगेर की घटना को नरसंहार करार दिया. उन्होंने कहा, "आठ लोगों को गोली मारी गई, एक युवक के सिर में गोली मार दी गई. बीजेपी को सांप क्यों सूंघ गया? बीजेपी नेता ट्वीट तक सीमित क्यों हैं."

सुरजेवाला ने कहा कि आज पीएम यहां होंगे. आपकी सरकार ने कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर आप में विवेक बचा है, तो मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार को बर्खास्त कर दीजिए.

बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी की प्रेस कान्फ्रेंस पर पर जवाब दिया. उन्होंने उल्टा तेजस्वी से लालू यादव के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछ लिए. बता दें कि विजय सिन्हा लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget