एक्सप्लोरर

Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी आज करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज़, रैलियों के जरिए होगी दोनों की टक्कर

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही बिहार के चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे.

पटना : आज आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन सभाओं के साथ चुनावी आगाज करेंगे. आज की सभा में एक मंच पर होंगे पीएम और सीएम. प्रधानमंत्री की पहली सभा सासाराम में होगी, दूसरी सभा गया में होगी और तीसरी सभा भागलपुर में होनी है.प्रधानमंत्री की दो सभा सासाराम और भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ होंगें

प्रधानमंत्री आज करेंगें आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन सभाओं पर सभी की नजर होगी क्योंकि इनमें जो पहली सभा होगी उसमें नरेंद्र मोदी यह तय कर देंगे कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में किस तरीके से किस अंदाज में जा रही है और चिराग पासवान के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख क्या है.. दरअसल चिराग पासवान को लेकर बार-बार यह बातें कही जा रही हैं कि चिराग पासवान बीजेपी की बी टीम है भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहे जितना भी विश्वास दिलाना चाहे मगर विरोधी बार-बार यही कह रहे हैं कि चिराग पासवान बीजेपी के साथ है और चिराग पासवान भी है कह चुके हैं कि मैं नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा मगर अगली सरकार बीजेपी की अगुवाई में बनेगी उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री का हनुमान भी बताया और प्रधानमंत्री को वह आदर्श मानते हैं और उनके साथ ही आगे राजनीति में रहेंगे, इसका भी संकल्प बार-बार ले चुके हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के चुनावी सभा में बिहार के विकास आने वाले चुनाव की रणनीति नीतीश कुमार का साथ और चिराग पासवान के लिए इन तमाम मुद्दों पर किस तरीके से अपनी बातों को रखते हैं यह चुनावी एजेंडा बिहार का भविष्य तय करेगा.

राहुल की रैली में क्या होगा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज बिहार में चुनावी आगाज करेंगे राहुल गांधी की 2 सभाएं होनी है. पहली सभा नवादा के हिसुआ में और दूसरी सभा भागलपुर के कहलगांव में होनी है. खास बात यह है कि उनकी पहली सभा में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी होंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की इस संयुक्त सभा पर भी सभी की नजर होगी क्योंकि बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और जो वायदे उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किए हैं, उस पर राहुल गांधी का रुख क्या रहता है राहुल गांधी कैसे इस नए गठबंधन को लेकर सामने आते हैं. नीतीश कुमार पर राहुल गांधी कितने हमलावर होते हैं. इस महा गठबंधन का पक्ष राहुल गांधी कैसे रखते हैं, और क्या इसी मंच से राहुल गांधी भी तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे. अभी तक कांग्रेस के किसी भी नेता ने खुलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बताया है.

उम्मीद यह है कि जिस तरीके से बिहार में चुनावी तपिश बढ़ रही है और इन सब के बीच गुरुवार की रात पटना में कांग्रेस मुख्यालय में आकर विभाग की छापेमारी कांग्रेस और भाजपा के बीच के तल्खी को और ज्यादा बढ़ा चुकी है. कांग्रेस ने इस छापेमारी का आरोप बीजेपी और सत्तारूढ़ दल पर लगाया था. अब राहुल गांधी की सभा के ठीक पहले की गई है छापामारी कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा भी दी गई है साथ ही राहुल गांधी भी आज की रैली से तय कर देंगे कि इस चुनाव में किन मुद्दों पर कांग्रेस को फोकस करना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget