एक्सप्लोरर

बिहार: बारिश नहीं झेल पाई 500 करोड़ में बनी सड़क, बीच में हुई ध्वस्त, पड़ोसी राज्य से संपर्क टूटा

साल 2013 में धनहा-रतवल मुख्य मार्ग और गौतम बुद्ध सेतु का निर्माण लगभग 500 करोड़ की लागत से कराया गया था. 26 नवंबर, 2013 को सीएम नीतिश कुमार बगहा के धनहा पहुंचकर इसका उद्घाटन किया था.

बगहा: उत्तर बिहार में मॉनसून की शुरुआत से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से एक ओर जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न गई है. वहीं, दूसरी ओर लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल का है, जहां शुक्रवार को बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली धनहा-रातवल पुल की सड़क ध्वस्त हो गई. 

पुल पर जाने से हिचक रहे लोग

बगहा से कई जिलों और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर को जोड़ने वाली धनहा-रतवल पुल जिसे गौतम बुद्ध सेतु का नाम दिया गया था के रोड के टूट जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है. लोग गाड़ी लेकर पुल पर जाने से हिचक रहे हैं. जान जोखिम में डालकर बाइक सवार समेत अन्य छोटी वाहनों के ड्राइवर गाड़ी निकाल रहे हैं. लेकिन बड़े वाहन जस के तस सड़क पर खड़े हैं. लगातार बारिश होने की वजह से मरम्मती का काम नहीं शुरू हो पाया है. 

500 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण

बता दें कि 2013 में धनहा-रतवल मुख्य मार्ग और गौतम बुद्ध सेतु का निर्माण लगभग 500 करोड़ की लागत से कराया गया था. 26 नवंबर, 2013 को सीएम नीतिश कुमार बगहा के धनहा पहुंचकर इसका उद्घाटन किया था. लेकिन धनहा-रतवल मुख्य मार्ग की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. रतवल से लेकर धनहा तक जगह-जगह मुख्य सड़क में बारिश का पानी जमा होने की वजह से रोड टूट रही है. 

वहीं, गौतम बुद्ध सेतु पर भी बारिश का पानी जमा हो गया है. पुल का निर्माण कराते समय बारिश का पानी निकालने के लिए जगह-जगह पाइप लगाए गए थे. लेकिन पाइप में मिट्टी भर जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है. इधर, इस बात से अंजान पुल निर्माण निगम के अधिकारी चांदी काट रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, पांच बच्चों समेत छह की मौत, तीन की हालत नाजुक

Bihar Crime: बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने किया रेप, पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget