एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में पुलिस जवान समेत दो को मारी गोली, मेले में बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Jehanabad Crime: पुलिस जवान शुक्रवार को छुट्टी लेकर अपने गांव बिस्टॉल आया था, जहां वह अपने दोस्त के साथ मेला घूम रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी.

Criminals Shot Police Jawan: बिहार के जहानाबाद मेला घूमने आए बिहार पुलिस के जवान समेत दों लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी. आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया हाई स्कूल के पास शनिवार की है. घायल जवान विक्की कुमार और उसका दोस्त कारू कुमार है. दोनों बिस्टॉल गांव के निवासी हैं.

छुट्टी लेकर अपने गांव आया था जवान

जानकारी के मुताबिक पुलिस जवान विक्की कुमार शुक्रवार को छुट्टी लेकर अपने गांव बिस्टॉल आया था, जहां वह अपने दोस्त कारू के साथ मेला घूम रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने मेले में बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी. जवान ने बाइक हटाने को कहा तो अपराधियों ने वर्चस्व दिखाते हुए फायरिंग करने लगे. इस घटना में पुलिस जवान विक्की के पेट में गोली लग गई, जबकि उसके दोस्त कारू के पैर में.

घटना के बाद अपराधी दहशत मचाते हुए फरार हो गए. घटना के बाद घायल दोनों युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया है. वहीं इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं. सिकरिया थानाध्यक्ष ने ऑफ कैमरा बताया कि वर्चस्व को लेकर अपराधी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

24 घंटे पहले भी हुई थी दो हत्या

गौरतलब है कि जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के एनवा गांव के बधार में शुक्रवार को ही एक तांत्रिक और उसके चेले की की लाश मिली थी, जिसके सिर में गोली मारी गई थी उसके 24 घंटे बाद ही एक पुलिस जवान और उसके दोस्त को गोली मार दी गई. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों घटनाओं को लेकर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ये सब तब हो रहा जब त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन की विशेष चौकसी रहती है. 

ये भी पढ़ेंः Vijayadashami 2024: पटना में रावण वध की तैयारी पूरी, आम जनता के लिए खुले रहेंगे आठ गेट, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget