एक्सप्लोरर

'दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा', जवाब में एमपी राजाराम सिंह ने पवन सिंह के लिए कह दी बड़ी बात

MP Rajaram Singh Kushwaha: माले के नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह कुशवाहा ने अपनी जीत को इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास बताया है. उन्होंने कहा कि वहां पहले के सांसद ने कोई काम नहीं किया है.

Rajaram Singh On Pawan Singh: बिहार की हॉट सीट कही जाने वाली काराकाट लोक सभा सीट पर सीपीआईएमएल से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा ने चुनाव जीता है, उनके चुनाव जीतने के बाद ये कहा जाने लगा कि दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा हो गया. इस पर  सीपीआईएमएल के नव निर्वाचित सांसद राजाराम सिंह ने पवन सिंह को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ मेरी शुभकामना हैं कि वह गायकी और एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ें, वैसे उनकी मर्जी वह क्या करेंगे.

'पिछले सांसद ने कोई काम नहीं किया था'

सांसद राजाराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि दो की लड़ाई में तीसरे की फायदे वाली बात बिल्कुल गलत है. ऐसी कोई बात नहीं है वहां की जनता इंडिया गठबंधन को लेकर उत्साहित थी, पिछले सांसद ने कोई काम नहीं किया था. इसलिए वहां की जनता ने इंडिया गठबंधन को चुना है. उन्होंने करीब 1 लाख वोट से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को चुनाव हराया है. इस चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर और एनडीए उम्मीदवार आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रह गए. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी हार को स्वीकार किया है और कमियों की दूर करने की बात कही है. 

सालों बाद संसद पहुंचेंगे वामदल के नेता

बता दें कि काराकाट से सीपीआईएमएल की जीत काफी बड़ी मानी जा रही है. आरा और काराकाट सीट से सीपीआईएमएल के दो नेताओं का चुना जाना वामदलों में ऊर्जा भरने का काम करेगा. तकरीबन 25 साल बाद वाम दल के दो नेता बिहार से संसद में पहुंचे हैं, बिहार में विधानसभा 2020 में वाम दलों के 12 विधायकों की जीत के बाद लोकसभा में ये जीत काफी अहम है. हालांकि सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि हमें मौका नहीं मिला वरना नतीजे और अच्छे हो सकते थे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'I.N.D.I.A ने नहीं दिया नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर', श्याम रजक बोले- केसी त्यागी का दर्द हम समझते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget