एक्सप्लोरर

Bihar News: 'I.N.D.I.A ने नहीं दिया नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर', श्याम रजक बोले- केसी त्यागी का दर्द हम समझते हैं

Shyam Rajak: आरजेडी के राष्टीय महासचिव श्याम रजक ने केसी त्यागी के बयान पर पलटवार किया. कहा कि यह लोग अपने से शहिद होने का स्वांग रच रहे हैं. नीतीश कुमार को पीएम का पैर छूने से फुर्सत कहां है?

Shyam Rajak on KC Tyagi: आरजेडी के राष्टीय महासचिव श्याम रजक ने शनिवार (08 मई) को केसी त्यागी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही नीतीश कुमार पर भी बड़ा हमला बोला है. श्याम रजक ने केसी त्यागी के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. श्याम रजक ने कहा कि वो किस परिस्थिति में जदयू में रह रहे हैं, यह मैं उनका दर्द समझता हूं. क्या जेडीयू का कोई भी नेता यह स्वीकार करेगा कि त्यागी का बयान जेडीयू का वक्तव्य है?

'नीतीश कुमार के लिये कोई डिमांड नहीं भेजा गया'

श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार के लिये कोई डिमांड नहीं भेजा गया है. इंडिया गठबंधन ने पीएम का ऑफर नीतीश को नहीं दिया. इंडिया गठबंधन किसी को बुलाता नहीं है. राजनीतिक दल खुद आते हैं. 2022 में एनडीए से निकलकर नीतीश महागठबंधन में आए थे, तो 2017 में जो पलटी मारी थी, उसके लिए माफी मांगी थी. तब उनको 2022 में हम लोगों ने लिया था.

श्याम रजक ने आगे कहा कि यह लोग अपने से शहिद होने का स्वांग रच रहे हैं. नीतीश कुमार को पीएम का पैर छूने से फुर्सत कहां है? पीएम का पैर छूकर नीतीश प्रायश्चित कर रहे हैं कि हम गलती से बीजेपी को भारत जलाओ पार्टी बोल दिए थे. गलती से बोल दिये थे कि मर जाएंगे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. पीएम मोदी उन्हें पैर छूने नहीं दे रहे हैं. पैर हटा ले रहे हैं. नीतीश को प्रायश्चित ही नहीं करने दे रहे हैं.

नीतीश कुमार पर क्या बोले श्याम रजक 

आरजेडी के राष्टीय महासचिव ने ये भी  कहा कि नीतीश कुमार की हैसियत नहीं है कि पीएम मोदी से कोई डिमांड कर पाएं. किंगमेकर बनने की बात ढकोसला है. बीजेपी का राजनैतिक दलों को तोड़ने का इतिहास रहा है. नीतीश के सांसदों को बीजेपी तोड़ दे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए. संख्या बल इंडिया गठबंधन के पास है, लेकिन अभी हम लोग केंद्र में कोई खेला नहीं करेंगे. 

दरअसल केसी त्यागी ने कहा था कि इंडिया गठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी और एनडीए के साथ ही रहेंगे. इसी के जवाब में आरजेडी के राष्टीय महासचिव ने केसी त्यागी पर तंज कसा है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मदन सहनी ने ठोकी रेल और कृषि मंत्रालय पर दावेदारी, कहा- JDU को 4-5 सीटें मिलनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget