एक्सप्लोरर

Bihar Corona: 40 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव को किया सील, पोस्टर लगाकर दी ये चेतावनी

जाले रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी गंगेश झा ने बताया कि मुखिया ने ये बात हमारे संज्ञान में नहीं दी है. कई बार टीम को उस इलाके में भेजा गया है, लेकिन लोग जांच नहीं कराते हैं. ऐसे में विभाग क्या कर सकता है.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के कुम्हरौली गांव के लोगों ने गांव में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है. ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर बांस की बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को सील कर दिया है. वहीं, पोस्टर लगाकर ये चेतावनी भी दी है कि कोई भी बाहरी आदमी गांव में प्रवेश ना करे. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में अब तक कोरोना के लक्षण वाले 40 लोगों की मौत हो गई है. इतने लोगों की मौत के बाद ग्रामीण सहम गए हैं, इसलिए उन्होंने गांव के बॉर्डर को सील कर दिया है. 

200 लोग अब भी बीमार

मुखिया की मानें तो गांव में मौजूदा समय में 10 लोग ऑक्सीजन के सहारे जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वहीं, लगभग 200 लोग सर्दी, खांसी, बुखार आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं और होम आइसोलेशन में हैं. इसी बात को ध्यान में रखकर मुखिया के सहयोग से लोगों ने गांव के प्रवेश द्वार को सील कर दिया है. वहीं, कोई बेवजह गांव में ना आए इसकी निगरानी करने के लिए चार टीम बनाई गई है, जो बारी-बारी से बैरिकेडिंग के पास बैठकर बाहर से आने वाले लोगों को गांव में घुसने से रोकती है. 

मुखिया ने अनदेखी का लगाया आरोप

पंचायत के मुखिया वली अहमद और मुखिया प्रतिनिधि वसी अहमद चुन्ना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है. ना किसी का कोरोना टेस्ट हुआ और ना ही वैक्सीनेशन. कई बार चिकित्सा पदाधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया. ऐसे में हमने खुद बचाव के रास्ते अपना कर संक्रमण को नियंत्रित करने की पहल की है. गांव में सभी मांगलिक कार्यों को स्थगित कर दिया गया है, ताकि भीड़-भाड़ ना लगे.

चिकित्सा पदाधिकारी ने कही ये बात

इस संबंध में जब जाले रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी गंगेश झा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुखिया ने ये बात हमारे संज्ञान में नहीं दी है. कई बार टीम को उस इलाके में भेजा गया है, लेकिन लोग जांच नहीं कराते हैं. ऐसे में विभाग क्या कर सकता है. वैक्सीनेशन के लिए भी टीम भेजी गई, लेकिन लोग वैक्सीन लेना ही नहीं चाहते. चूंकि मुखिया का कहना है कि संज्ञान नहीं लिया गया है, ऐसे में फिर एक बार मेडिकल टीम गांव जाकर जांच करेगी.

यह भी पढ़ें -

बिहारः लॉकडाउन के नियमों को युवाओं ने तोड़ा तो पुलिस ने सड़क पर कराई कसरत, दूल्हा-दुल्हन से जुर्माना

पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सेनारी नरसंहार के 13 दोषियों को किया बरी, तुरंत रिहा करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget