एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: खत्म होने के रास्ते पर कोरोना, बक्सर और शिवहर में मिले 1-1 मरीज, देखें लिस्ट

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 5,700 हुई बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या.बीते 24 घंटे में की गई 1,20,023 लोगों की कोरोना वायरस की जांच, रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत.

पटना: स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा सकता है कि बिहार में कोरोना वायरस समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. 24 घंटे में बिहार में सिर्फ 432 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह आंकड़ा लॉकडाउन लगने के बाद सबसे कम है. हर दिन नए संक्रमित मरीजों की संख्या में अब कमी देखने को मिल रही है.

शनिवार को आई रिपोर्ट की मानें तो अब बिहार में एक भी वैसे जिले नहीं हैं जहां एक दिन में नए संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक आई हो. शनिवार को जिस जिले में सबसे अधिक मरीज आए वह पटना जिला था जहां केवल 37 नए संक्रमित मिले. सबसे कम बक्सर और शिवहर में एक-एक नए मरीज मिले.

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 5,700

इसके पहले शुक्रवार को 566 मरीज मिले थे. बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शनिवार को यह पहला दिन था जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 500 के नीचे चला गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5,700 रह गई है जो राहत की बात है.

24 घंटे में 1,062 लोगों ने कोरोना को हराया

शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो बुलेटिन जारी की गई उसके अनुसार बिहार में बीते 24 घंटे में 1,062 लोगों ने कोरोना को हराया है. बिहार में अब तक 7,01,543 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत हो गई है. 24 घंटे में 1,20,023 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है.

देखें किस जिले में मिले कितने नए संक्रमित

शनिवार को अररिया में 12, अरवल में 02, भागलपुर में 04, भोजपुर में 03, बक्सर में 01, ईस्ट चंपारण में 12, जमुई में 02, जहानाबाद में 04, कैमूर में 05, खगड़िया में 05, किशनगंज में 08, लखीसराय में 16, मधेपुरा में 14, मधुबनी में 05, मुंगेर में 03, नवादा में 05, रोहतास में 08, सहरसा में 09 और सारण में 24 नए संक्रमित मरीज मिले.

सबसे ज्यादा पटना में मिले 37 नए मरीज

इसके अलावा दरभंगा में 20, सुपौल में 32, समस्तीपुर में 06, पूर्णिया में 33, मुजफ्फरपुर में 18, नालंदा में 12, वैशाली में 11, सीतामढ़ी में 08, गया में 13, वेस्ट चंपारण में 06, सिवान में 28, गोपालगंज में 20, कटिहार में 13, पटना में 37 और बेगूसराय में 17 नए मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें- 

हाजीपुरः घर से बुलाकर दबंगों ने की युवक की हत्या, तीन दिनों के बाद पोखर में मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget