एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले 12 हजार से अधिक नए मामले, 85 लोगों की हुई मौत

कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,00,328 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं, राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत है, जो पिछले 24 घंटे में 0.45 प्रतिशत कम हो गया है.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है. वहीं, रोजाना हज़ारों नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार में कोरोना के 12,604 नए मरीज सामने आए हैं. ऐसे में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 94,275 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना की जद में आकर 85 लोगों के जान गंवाई है. जबकि 7904 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. 

पटना की स्थिति बदतर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटे में सूबे की राजधानी पटना में कोरोना के 1837 नए मरीज सामने आए हैं. जबकि औरंगाबाद में 622, बेगूसराय में 611, भागलपुर में 654, गया में 769, मुजफ्फरपुर में 458, नालंदा में 400, नवादा में 313, पूर्णिया में 423, सारण में 543, सुपौल में 363, वैशाली में 343 और पश्चिमी चंपारण में 639 मामले सामने आए हैं. 

रिकवरी रेट में आई गिरावट

कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,00,328 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं, राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत है, जो पिछले 24 घंटे में 0.45 प्रतिशत कम हो गया है. मालूम हो कि राज्य में एक मई से 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीका देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इतनी बड़ी जनसंख्या के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है. 

टीकाकरण के लिए की जा रही तैयारी

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है. ऐसे में रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी तैयारी की जा रही है. मैन पावर लगेगा, उस दिशा में भी तैयारी की जा रही है. यह प्रयास होगा कि एक मई से टीकाकरण शुरू हो जाए. वैक्सीन का स्टॉक प्रतिदिन या एक दिन बीच कर आता है. ऐसे में इसका स्टॉक इकट्ठा नहीं कर सकते. इस परिस्थिति में इसकी आपूर्ति लगातार हो सके इसपर बल दिया जा रहा है. ताकि इसका क्रम ना टूटे और स्वभाविक रूप से आपूर्ति भी इसी तरह से होगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सुशील मोदी की अपील- समर्थ लोगों को कोरोना वैक्सीन की कीमत चुकाने का विकल्प दे सरकार

बिहार: विधानसभा में बना कंट्रोल रूम, अब विधायकों और पूर्व विधायकों को कोरोना से बचाने की होगी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget