एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा में बना कंट्रोल रूम, अब विधायकों और पूर्व विधायकों को कोरोना से बचाने की होगी कोशिश

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, " चूंकि ये लड़ाई लंबी चलेगी, ऐसे में इस लड़ाई की गंभीरता को देखते हुए सभी को इस महायुद्ध में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है. उस भागीदारी से पहले हम पूर्ण रूप से सजग और तैयार हो सकें, इसलिए ये पहल की गई है."

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच बिहार विधानसभा परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. विधानसभा से जुड़े सभी कर्मचारी, नेता, विधायक और पूर्व विधायकों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो आज से चालू हो गया है. यह कंट्रोल रूम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेगा. कंट्रोल रूम का मुआयना करने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा खुद विधानसभा पहुंचे. 

जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, " ये कंट्रोल रूम हमारे विधानसभा से संबंधित कर्मी, विधायक, पूर्व विधायक और हमारे पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बनाया गया है. विधानसभा क्षेत्र से भी अगर किसी प्रतिनिधि की कोई विशेष समस्या है, तो कंट्रोल रूम कर्मी उसे नोट कर उस जिला के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के साथ क्वार्डिनेशन बना कर उसे हल करने का काम करेंगे."

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, " कंट्रोल रूम की मदद से हमलोग सभी चीजों से खुद को अपडेट रखेंगे और आवश्यक समाधान के लिए प्रयास करेंगे. हमारे सचिव और उप सचिव भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं. इन्ही लोगों के मोनिटरिंग में सब कुछ होना है."

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, " चूंकि ये लड़ाई लंबी चलेगी, ऐसे में इस लड़ाई की गंभीरता को देखते हुए सभी को इस महायुद्ध में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है. उस भागीदारी से पहले हम पूर्ण रूप से सजग और तैयार हो सकें, इसलिए ये पहल की गई है. हमारे कंसल्टेंसी में जो डॉक्टर हैं, वो उन्हें सलाह देंगे, गाइड करेंगे. ये पूरी तैयारी आगे की लंबी लड़ाई के लिए की गई है."

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, " कोई भी समस्या यहां आती है, तो उस विभाग से उस विषय को लेकर समन्वय स्थापित किया जाएगा. विधानसभा के सदस्यों से जुड़ी भी जो समस्याएं आएंगी, उन्हें भी गंभीरता के साथ हमलोग सरकार के साथ शेयर करेंगे."

यह भी पढ़ें -

आराः आर्मी के रिटायर्ड जवान की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, लोहे के स्टैंड से डॉक्टर को मारा

बिहारः कोरोना से पिता की मौत हुई तो बेटे ने रोते हुए खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, पढ़िए दर्द भरी दास्तां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget