एक्सप्लोरर

बेटे की जान बचाने के लिए बूढ़ी मां खुद ऑक्सीजन सिलेंडर ढोने को मजबूर, वार्ड बॉय मांगते हैं पैसे

महिला का बेटा कोरोना संक्रमित है और डीएमसीएच के कोविड वार्ड के तीसरे माले पर भर्ती है. उसे हर रोज ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. लेकिन वार्ड बॉय सिलेंडर चढ़ाने के लिए मनमाने पैसे की मांग करते हैं. ऐसे में महिला खुद ही सिलेंडर चढ़ा लेती है.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा स्थित डीएमसीएच में इनदिनों कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. मिथिलांचल के सबसे बड़ा अस्पताल में आसपास पास के जिले से भी मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन कोरोना मरीज के परिजन अस्पताल के वार्ड बॉय के रवैये से परेशान हैं. महामारी के वक्त हर काम के लिए वार्ड बॉय पैसे मांग रहे हैं. इस बात से परेशान परिजन खुद ही अपने मरीज की देखभाल और काम करने में जुटे हुए हैं. 

ऑक्सीजन ले जाती महिला का वीडियो वायरल

इसी क्रम में अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला सीढ़ियों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चढ़ती नज़र आ रही है. वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि महिला का बेटा कोरोना संक्रमित है और डीएमसीएच के कोविड वार्ड के तीसरे माले पर भर्ती है. उसे हर रोज ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. लेकिन वार्ड बॉय सिलेंडर चढ़ाने के लिए मनमाने पैसे की मांग करते हैं. ऐसे में वो खुद ही दूसरे लोगों से मदद लेकर या अकेले भी सिलेंडर चढ़ा लेती है. 

महिला ने बताया कि एक सिलेंडर पहुंचाने का वार्ड बॉय कम से कम 200 रुपये और पैसे वाले हैं तो 500 रुपये लेते हैं. इस संबंध में जब डीएमसीएच अधीक्षक मणिभूषण शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कि उन लोगों की मानवता मर गई है. सब मर रहे हैं और उन्हें पैसों की पड़ी है. इस मामले में अविलंब कार्रवाई होगी.

वार्ड बॉय की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कुछ दिनों पहले ही दरभंगा के डीएमसीएच के कोरोना वार्ड का और एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वार्ड बॉय लाश देने के नाम पर पैसों की मांग करते दिख रहा था. वहीं, परिजनों द्वारा पैसे ना देने पर उसने लाश को परिजनों के सामने लाकर पटक दिया था, जिसके बाद परिजनों ने वार्ड बॉय की जमकर पिटाई की थी.

यह भी पढ़ें -

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार को बताया 'ट्वीट फैमिली', कहा- आपदाकाल में दुबक कर बैठे हैं सभी

बिहार: जंगली हाथियों के उत्पात पर पर्यावरण मंत्री गंभीर, विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget