एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में विधायकों का बगावती तेवर जारी, प्रतिमा दास ने अखिलेश सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

Bihar Congress: कांग्रेस एमएलए प्रतिमा दास विधान परिषद की रिक्त हुई 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर भड़क गई. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर कई आरोप लगाया.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस (Congress) के अंदर ही घमासान मचा हुआ है. हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी के साथ चले गए हैं. अब, महिला विधायक प्रतिमा दास (Pratima Das) ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजपाकर की विधायक प्रतिमा दास ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान परिषद की रिक्त हुई 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर भड़क गई. 

'वह केंद्रीय नेतृत्व को भी अंधेरे में रखते हैं'

प्रतिमा दास ने कहा कि जब कांग्रेस के चार विधायक होते थे तब भी कांग्रेस के लोग एमएलसी बनते थे, आज तो 17 विधायक हैं. उन्होंने अपने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय नेतृत्व को भी अंधेरे में रखते हैं. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अधिकांश समय दिल्ली में ही रहते हैं. ऐसी स्थिति में उनसे आम कार्यकर्ता कैसे मिल सकता है. वह विधायक तक का फोन नहीं उठाते हैं. उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है.

महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गए हैं

बता दें कि बिहार विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों के होने वाले चुनाव में महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गए हैं. इनमें आरजेडी के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार हैं, जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को स्थान नहीं मिला है. सूची में आरजेडी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली को प्रत्याशी बनाया गया है. महागठबंधन ने अपना पांचवां प्रत्याशी भाकपा (माले) के शशि यादव को बनाया है.

वहीं, बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 1 सीटों पर चुनाव होना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा. सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Times Now ETG Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA का 'स्ट्राइक रेट' बिहार में रहेगा बरकरार? जानें ताजा सर्वे का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget