एक्सप्लोरर

Samaj Sudhar Abhiyan: लालू यादव पर CM नीतीश कुमार ने इशारों में साधा निशाना, राबड़ी देवी को लेकर कह दी ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " अवैध शराब के धंधेबाजों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है. अब ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है. धंधेबाज ड्रोन ऊपर से चित्र लेता रहेगा और कार्रवाई होती रहेगी."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को समाज सुधार अभियान (Samaj Sudhar Abhiyan) के दसवें चरण के तहत राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) पर इशारों इशारों में निशाना साधा. नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात करने दौरान उन्होंने कहा, " भले ही लोगों ने अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया हो पर महिलाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं किया."

बिहार में सबसे अधिक महिला पुलिस

सीएम नीतीश ने कहा, " जब हमने साल 2006 में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए 50 फीसद आरक्षण की व्यवस्था की तो बहुत लोग नाराज भी हुए. लेकिन मैंने बाद में इस व्यवस्था को नगर निकाय में भी लागू किया. वहीं, साल 2013 में पुलिस बल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की. आज बिहार पुलिस बल में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं हैं, जितनी बड़े-बड़े राज्यों में भी नहीं."

Jehanabad News: मद्य निषेध विभाग की सिपाही परीक्षा में पकड़े गए पांच 'मुन्ना भाई', चीटिंग का जुगाड़ देख चौंक गई पुलिस

जहरीली शराब पीकर मरते हैं लोग

सीएम ने कहा, " शराबबंदी के बाद घर और समाज का माहौल बदल गया. शराब पीने के पक्षधर कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं. वे खुद को ज्यादा काबिल, पढ़ा-लिखा और विद्वान समझते हैं. लेकिन ऐसे लोग काबिल नहीं हो सकते हैं. जो शराब के पक्ष में बोलेगा वह गलत ही होगा. समाज में 10 प्रतिशत गड़बड़ करने वाले लोग होते हैं. शराबबंदी को लेकर कुछ लोग तरह-तरह के सवाल खड़े करने लगे. जहरीली शराब पीकर लोग मरते हैं. हम तो शुरू से कहते हैं कि शराब कितनी खराब चीज है."

मुख्यमंत्री ने कहा, " अवैध शराब के धंधेबाजों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है. अब ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है. शराब के धंधेबाजों पर मद्य निषेध और पुलिस विभाग की पूरी नजर है. धंधेबाज ड्रोन ऊपर से चित्र लेता रहेगा और कार्रवाई होती रहेगी. अभी 28 ड्रोन की सहायता ली जा रही है. ड्रोन हेलीकॉप्टर का भी उपयोग किया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से गंगा नदी के दोनों किनारों पर भी निगरानी की जा रही है. अगर कोई भी गड़बड़ी करेगा तो बच नहीं जाएगा."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: पिता लालू यादव के लिए तेज प्रताप ने की न्याय यात्रा की शुरुआत, कहा- भगवान के घर देर, अंधेर नहीं

कुव्यवस्था की हद! 200 से अधिक छात्रों का एग्जाम के बाद लिया गया बायोमेट्रिक, अभ्यर्थियों ने धांधली का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
बिहार: अनंत सिंह पर मंत्री बुलो मंडल का बड़ा बयान, बोले- 'नाराज जरूर हैं लेकिन...'
बिहार: अनंत सिंह पर मंत्री बुलो मंडल का बड़ा बयान, बोले- 'नाराज जरूर हैं लेकिन...'
बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला
बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला
RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- 'उपेंद्र कुशवाहा सक्षम...'
RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- 'उपेंद्र कुशवाहा सक्षम...'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Embed widget