एक्सप्लोरर

Bihar: पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को संभालेंगे बेटे निशांत? सियासी अटकलों का बाजार गर्म

Bihar Politics: जदयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार को राजनीति में लाया जाए. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार को भी अवगत कराया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री वंशवादी राजनीति की आचोलना करते रहे हैं.

Bihar News: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर पुरानी चर्चा जिंदा हो गई है. चर्चा है कि मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जिसको लेकर बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है. बीती 8 जनवरी को निशांत कुमार अपने पिता के साथ अपने पैतृक गांव में साथ स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए राजनीतिक बयान भी दिया था. 

निशांत कुमार ने कहा कि नए साल में चुनाव है तो पिता (नीतीश कुमार) और उनकी पार्टी को जनता वोट करें और फिर से सरकार में लेकर आए वे अच्छा काम करेंगे. जेडीयू के सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार होली के बाद सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं.

नीतीश कुमार के एक करीबी नेता के अनुसार निशांत कुमार तो राजनीति में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं. नीतीश कुमार को बताया गया है कि पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार को राजनीति में लाया जाए. हालांकि नीतीश कुमार वंशवादी राजनीति की आचोलना करते रहे हैं. वे राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के खिलाफ वंशवादी राजनीति को लेकर काफी मुखर रहे हैं. 

पहले भी निशांत को राजनीति में लाने की होती रही हैं चर्चाएं
पिछले साल भी निशांत कुमार को जदयू में लाने की काफी चर्चाएं हुई थीं. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निशांत को पार्टी में शामिल करने की मांग की थी. लेकिन, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मांग को खारिज कर दिया था. निशांत कुमार को आखिरी बार 2015 में अपने पिता के शपथ ग्रहण समारोह के राजनीतिक कार्यक्रम में देखा गया था.

इसी कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद उनके राजनीति में सक्रिय होने की चर्चाएं हुई थीं. मंत्री श्रवण कुमार ने भी निशांत के राजनीति में आने के कुछ संकेत दिए थे. उन्होंने कहा कि निशांत को मौजूदा सरकार की अच्छी समझ है. जब उनसे पूछा गया कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. इसपर उन्होंने कहा कि बिल्कुल. ऐसे प्रगतिशील विचारों वाले युवाओं का राजनीति में स्वागत है. हालांकि जदयू की तरफ से अभी निशांत कुमार को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

तेजस्वी और चिराग को राजनीति में लाने का मिला फायदा
बात करें आरजेडी की तो लालू यादव ने साल 2013 में अपने बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी के अगले नेता के रूप में पेश किया था. लगभग उसी दौरान रामबिलास पासवान ने भी अपने बेटे चिराग पासवान को पेश किया था. चिराग पासवान ने 2014 के चुनाव में लोजपा को एनडीए के साथ लाने में अहम भूमिका निभाई थी.

वहीं तेजस्वी यादव ने साल 2020 में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 110 सीटों पर पहुंचाया. वे बहुमत से केवल 12 सीट ही दूर रह गए थे. ऐसे में कुछ नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार को एक दशक पहले ही राजनीति में शामिल करवा दिया जाता तो वे स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होते. हालांकि अभी भी कुछ देर नहीं हुई है. निशांत कुमार के भविष्य के लिए उन्हें जेडीयू के पाले में लाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: स्कूल में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget