एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: स्कूल में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Muzaffarpur Latest News: बिहार सरकार ने 5अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद शराब तस्करी और शराब पीने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया.

शराब के नशे में राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचे प्रधानाध्यापक
रामपुरहारी थाने के प्रभारी सुजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत मिली थी कि प्रधानाध्यापक नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूल पहुंचे हैं. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ में भी पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी से पहले प्रधानाध्यापक ने संवाददाताओं से कहा कि वह गंभीर आर्थिक संकट में है और यह दावा भी किया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.

‘शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाते हैं’
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सरकारी मिडिल स्कूल पिछले तीन सालों से कार्यरत हैं., वे अमूमन स्कूल में शराब पीकर आते हैं. शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाते हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हो रहा था. इस दौरान भी प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. जहां वे स्थानीय लोगों से किसी बात पर बहस करने लगे. विवाद बढ़ने पर उन्होंने रामपुर हरी थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर ले गई.

यह भी पढ़ें: बिहार में पछुआ हवा से रात में बढ़ेगी ठंड, 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, बारिश की भी संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
UP Weather: यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन? लिस्ट में कितने भारतीय देखिए
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन? लिस्ट में कितने भारतीय देखिए
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Water Control System: समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
Heart Health: कलाई पर रखें उंगली और 10 सेकंड में जानें दिल का हाल, एक्सपर्ट ने बताया बीमारी पकड़ने का तरीका
कलाई पर रखें उंगली और 10 सेकंड में जानें दिल का हाल, एक्सपर्ट ने बताया बीमारी पकड़ने का तरीका
Embed widget