एक्सप्लोरर

Bihari Migrant Workers Killing: बिहारियों की हत्या पर बोले CM नीतीश- घर में घुसकर मारना सामान्य नहीं, कुछ गड़बड़ी तो है, एक्शन होना चाहिए

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, " हमने बात की है, अब उम्मीद है कि वहां बिहार के लोगों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. अब जब ऐसे ही लोगों को टारगेट किया जा रहा है, तो देखना जरूरी भी है."

पटना: जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा बिहार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है. रविवार को अररिया के रहने वाले लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. जबकि उससे पहले बांका और भागलपुर के दो लोगों की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी. जम्मू कश्मीर में बिहारियों की हो रही हत्या से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चिंतित हैं. उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर अपनी चिंता जाहिर की. साथ ही ये भी बताया कि वे इन घटनाओं से बहुत ज्यादा दुखी हैं.

उपराज्यपाल से की बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा, " कल तीसरी घटना हुई है. दूसरी घटना के बाद से ही हम काम कर रहे. पहली घटना की मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी. उस वक्त जो उनके परिजनों के लिए किया जाना था, वो सब किया गया. वहीं, जैसे ही कल की घटना के बारे में जानकारी मिली, उसके तुरंत बाद हमने वहां के उपराज्यपाल को संपर्क साधा. उनसे सभी घटनाओं के बारे में बात की, चिंता जाहिर की. इसपर उन्होंने (उपराज्यपाल) कहा कि हम भी पूरे तौर पर मामले को देख रहे हैं."

जरूर एक्शन होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा, " वहां पर कोई गड़बड़ तो हो ही रही है. कुछ लोग जानबूझकर कर जो लोग बाहर से काम करने के लिए वहां पहुंचे हैं, उन्हें टारगेट कर रहे हैं, क्योंकि घर के अंदर घुसकर कल जैसी घटना हुई है, वो सामान्य नहीं है. ऐसे में जैसी ही हमें जानकारी मिली, वैसे ही हम सक्रिय हो गए हैं. वहां भी हमने अलर्ट किया कि देख लें पूरे मामले को क्योंकि लोग तो भारत के किसी भी कोने में जाने के लिए स्वतंत्र हैं. गरीब लोग काम करने जाते हैं, लेकिन उनकी हत्या हो रही तो इस पर जरूर एक्शन होना चाहिए."

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, " हमने बात की है, अब उम्मीद है कि वहां बिहार के लोगों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. अब जब ऐसे ही लोगों को टारगेट किया जा रहा है, तो देखना जरूरी भी है. हम सभी इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी."

यह भी पढ़ें -

In Pic: आईजीआईएमएस में तड़पने के बाद मोना राय की हुई थी मौत, जांच के लिए CCTV और कॉल डिटेल सहारा

आतंकी घटना में बिहारियों की हत्या से गुस्से में जीतन राम मांझी, कहा- बिहार को दें जिम्मेदारी, 15 दिन में सुधार देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget